भोजपुरी नाइट में रितेश व निशा के गीतों पर जमकर झूमे दर्शक
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। महादेवा महोत्सव में बुधवार की देर शाम आयोजित भोजपुरी नाइट गायक रितेश पांडेय व निशा उपाध्याय के नाम रही।
इस दौरान देर रात तक दर्शक उनके गीतों पर जमकर थिरके। दोनों की धमाकेदार प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ पूर्व विधायक शरद अवस्थी सहित एसडीएम रामनगर पवन कुमार और एसडीएम सिरौली गौसपुर प्रीती सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
दोनों मुख्य कलाकारों की धमाकेदार प्रस्तुतियों के शुरू होने से पहले ही समूचा सांस्कृतिक पंडाल हजारों की संख्या में दशकों से भर गया। लोगों ने कुर्सियों के ऊपर खड़े होकर दोनों कलाकारों का जोरदार अभिवादन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में ग्रुप के साथी कलाकार ने गणेश वंदना, कहे गौरा रानी जुग जुग जिओ मेरे लाल, की प्रस्तुति देकर लोगों को खूब झुमाया। इसके बाद शुरू हुई सुरों की रात में भोजपुरी गायक रितेश पांडेय ने माता के भजन, विश्वास करा तू मैया पै, वही पार लगाइहा नइया कै…फिर ॐ नमः शिवायः की ध्वनि गाकर पूरा संस्कृतिक पंडाल भक्तिमय कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उनके साथ ॐ नमः शिवायः का मन ही मन उच्चारण किया। फिर गोरी तोरी लाल-लाल रे, आदि गाकर समा बांध दिया। इसके बाद भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय ने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत प्रभु आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, इसके बाद, हे दुःख भंजन, भजन के बाद एक से बढ़कर एक भोजपुरी और बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। भोजपुरी नाइट में धमाकेदार प्रस्तुति देने वाले त्रिदेव ग्रुप का नेतृत्व निदेशक अमित तिवारी ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA









