थाना प्रभारी हेमन्त को सम्मानित करेंगे रेलवे एसपी व डीआईजी जीआरपी
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। जीआरपी थाना के पीछे मोटरसाइकिल स्टैंड में शार्ट सर्किट से लगी आग पर प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कैंट वाराणसी हेमंत सिंह अपनी टीम के साथ अपने कर्तव्य का पालन करते हुए संपूर्ण निष्ठा समर्पण एवं अदम साहस का परिचय देते हुए जान जोखिम में डालकर आगे बढ़कर फायर ब्रिगेड के साथ जानलेवा भीषण आग पर काबू पाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इससे भीषण आग पर काबू पाते हुए पावर हाउस, टिकट घर, थाना जीआरपी, थाना आरपीएफ व प्लेटफार्म नंबर एक आने जाने वाली ट्रेन को आग लगने से बचाया और पार्किंग में खड़ी कुछ गाड़ियों को सुरक्षित किया। प्रभारी निरीक्षक जीआरपी द्वारा संपूर्ण निष्ठा समर्पण एवं अदम साहस का कार्य किया गया है। इस मौके पर जीआरपी प्रभात सिंह का नेतृत्व रहा है। स्टेशन डायरेक्टर कैंट वाराणसी अर्पित गुप्ता द्वारा प्रभारी निरीक्षक जीआरपी हेमंत सिंह को एसपी रेलवे प्रयागराज एवं डीआईजी रेलवे प्रयागराज को पुरस्कार सम्मान देने को पत्र लिखकर भेजा गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA









