Homeश्रावस्तीदो सप्ताह से अधिक खांसी हो सकती है टीबी, कराए जांच: सीएमओ

दो सप्ताह से अधिक खांसी हो सकती है टीबी, कराए जांच: सीएमओ

दो सप्ताह से अधिक खांसी हो सकती है टीबी, कराए जांच: सीएमओ

विश्व क्षयरोग दिवस गोष्ठी का हुआ आयोजन
एम. अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एस0पी0 तिवारी की अध्यक्षता में संयुक्त जिला चिकित्सालय में विश्व क्षयरोग दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि आम जनमानस से अपील किया है कि अपने आस पडोस के ऐसे व्यक्ति जिन्हे दो सप्ताह से अधिक खांसी, दो सप्ताह से अधिक बुखार, खांसी में खून आना, सीने में दर्द होना या अचानक वजन का घट रहा हो, ऐसे सभी व्यक्तियों में टीबी की संभावना ज्यादा होती है। यदि आपके आस पडोस में ऐसा कोई व्यक्ति आपकी जानकारी में हो तो उसे नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सक की सलाह के लिए जरुर भेजे।

उन्होने कहा कि टीबी उन्मूलन हेतु सभी संभावित टीबी मरीजो की समय से जांच हो सके एवं टीबी पाए जाने पर उसका समुचित उपचार हो सके। इस क्रम में आप सभी से अपील है कि आप सभी अपने आस पडोस में रहने वाले सभी लोगों को टीबी के लक्षणों के बारे में अवगत कराएं जिससे भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय जी के टीबी मुक्त भारत एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी अदित्यनाथ जी के टीबी मुक्त उत्तर प्रदेश के सपने को साकार किया जा सके।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि टीबी का इलाज अब बहुत ही आसान है, अगर पूरे समय तक नियमित चिकित्सक की देखरेख में उपचार किया जाए तो टीबी को खत्म किया जा सकता है। किन्तु टीबी का अधूरा उपचार और भी घातक हो जाता है। आप सभी से अपील है यदि कोई संभावित मरीज आपको कही भी मिलता है तो बेहिचक आप उसे नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर चिकित्सक की सलाह लेने की अपील करे।

जिससे आम जनमानस में टीबी के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 वैद्य ने कहा कि बरसों पहले टीबी का नाम सुनकर लोग दूर भागते थे किन्तु अब पहले जैसे हालात नही रहे। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिर्पोट के अनुसार उत्तर प्रदेश के 50 प्रतिशत लोगों में टीबी के संक्रमण है। माने तो बैक्टीरिया हमारे शरीर में है किन्तु सुषुप्ता अवस्था में शरीर में है जैसे ही हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। टीबी के बैक्टीरिया सक्रिय हो जाते है और हमें कमजोर कर देते है।

जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ संत कुमार ने कहा कि समय पर टीबी की पहचान हो जाने पर टीबी का इलाज बहुत ही आसान हो जाता है। एक सौ 68 दिनों के उपचार से टीबी पूरी तरह ठीक हो जाती है। सरकार की ओर से टीबी की जांच एवं उपचार पूरी तरह से निःशुल्क सभी स्वास्थ्य केन्द्र पर उपलब्ध है। इसी क्रम में इकौना, गिलौला, मल्हीपुर, भंगहा एवं सिरसिया में क्षयरोग पर गोष्ठी का आयोजन कर क्षयरोगी को गोद लेकर पोषण सहायता प्राप्त कराया गया।

महामहिम राज्यपाल की गोद लेने की प्रेरणा से अभिप्रेरित होकर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं जिला क्षयरोग अधिकारी के निर्देशन में विश्व क्षय रोग दिवस सभी सीएचसी द्वारा 15-15 मरीजों, जिला क्षय रोग केंद्र पर 25 मरीजो एवं भिनगा नगर के ख्याति प्राप्त चिकित्सक डॉ अनूप सिंह ने 10 मरीजो को गोद लेकर पोषण सहायता प्रदान किया।

इस अवसर पर डॉ ओम प्रकाश वर्मा, डीपीसी रवि कुमार, डीपीटीसी संदीप कुमार, डीसीसी गौरव सिंह, शमीम इदरीसी, एसटीएलएस अनुपम श्रीवास्तव, सौरभ कटियार, अनूप श्रीवास्तव, बृजेश यादव, सुधाकर, दीपक सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read