कालेज मैनेजमेंट की तानाशाही के खिलाफ छात्रों ने किया धरना-प्रदर्शन
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। सफेदाबाद स्थित मेयो मेडिकल कालेज प्रशासन की मनमानी से तंग आकर एमबीबीएस छात्रों ने कालेज में धरना प्रदर्शन किया। एमबीबीएस छात्रों का कहना है कि कालेज प्रशासन पूरी तरह से मनमानी कर रहा है। शिकायत करने पर कालेज प्रशासन हम छात्रों को मेंटली टार्चर करते हुए चार से पांच लाख रुपये की फाइन लगा दे रहा है।

कालेज प्रशासन के खिलाफ ऐसे तमाम आरोप लगाते हुए एमबीबीएस छात्रों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। छात्र कालेज गेट के सामने धरने पर बैठ कर कालेज मैनेजमेंट के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। धरने पर बैठे छात्रों का कहना है कि कालेज प्रबंधन तानाशाही रवैया अपना रहा है। तमाम तरह के बहाने बनाकर कालेज मैनेजमेंट द्वारा छात्रों का शोषण किया जा रहा है। छात्रों पर बेवजह कार्रवाई की जा रही है। यदि कालेज मैनेजमेंट के खिलाफ कोई भी छात्र आवाज उठाता है तो उसे सस्पेंड कर 4 से 5 लाख रुपये की फाइन लगा दी जा रही है। छात्रों का कहना है कि कालेज मैनेजमेंट के लोग ऐसा करते हुए छात्रों को मेंटली टार्चर कर रहे हैं। विवश होकर हम लोग मैनेजमेंट पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















