प्रेमी ने प्रेमिका के घर में घुसकर भाई-बहन को हथौड़े से पीटकर मार डाला
रांची। जनपद के जनकपुर मोहल्ले में अपराधियों ने घर में घुसकर 12वीं की 17 वर्षीय छात्रा और उसके 14 वर्षीय भाई की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी। अपराधियों ने इन बच्चों की मां पर भी जानलेवा हमला किया है। उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए रिम्स में दाखिल कराया गया है।

हत्या का मुख्य आरोपी छात्रा से एकतरफा प्रेम करने वाला युवक बताया जाता है। वारदात शनिवार सुबह 4 बजे के लगभग बताई जा रही है। हमले में मृत छात्रा श्वेता और उसका भाई प्रवीण दोनों रांची के बरियातू स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। दोनों अपनी मां चंदा देवी के साथ जनकपुर मोहल्ले में किराए के मकान में रहते थे जबकि उनके पिता संजीव कुमार सिंह अबू धाबी में नौकरी करते हैं। रिम्स में इलाजरत चंदा देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री श्वेता से एकतरफा प्रेम करने वाला रोहन नाम का युवक एवं उसके साथ दो अन्य लोग सुबह घर में घुस आये। उन्होंने चाकू से तीनों पर हमला कर दिया। शनिवार सुबह जब मोहल्ले के लोगों ने घर से बाहर खून बहता हुआ देखा तो किसी ने रांची में ही रहने वाले महिला चंदा देवी के पिता दयाशंकर सिंह को इसकी जानकारी दीद्य वह दौड़े-दौड़े पहुंचे और पुलिस को वारदात की सूचना दी। उस वक्त प्रवीण और उसकी मां चंदा देवी की सांसे चल रही थी। दोनों को रिम्स ले जाया गया लेकिन प्रवीण ने इलाज शुरू होने के पहले ही दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि छात्रा से एकतरफा प्रेम करने वाले युवक के बीच पहले भी विवाद हुआ था और इसको लेकर मामला थाने तक पहुंचा था। माना जा रहा है कि इसी विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। इस बाबत पूछे जाने पर एसपी सिटी अंशुमान ने बताया कि हत्यारे की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















