छात्रों ने चन्द्रयान की प्रतिकृति के साथ किये कार्यक्रम
गोविन्द वर्मा
निन्दूरा, बाराबंकी। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र में चंद्रयान—3 की सफलता के उल्लास में क्षेत्र के बड्डूपुर झरसवां स्थित युगांतर विद्या मंदिर में नन्हे—मुन्ने बच्चों ने चंद्रयान की प्रतिकृति के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किये। छात्रों ने विक्रम लैंडर अंतरिक्ष यात्री, एलियंस आदि को अपने अभिनय एवं माडलों के माध्यम से प्रदर्शित किया। इस मौके पर विद्यालय के भूगोल शिक्षक अशोक कुमार ने विशेष कक्षा लेकर छात्रों को विभिन्न ग्रहों उपग्रहों की गतियों, उनके प्रभावों चंद्रयान की कार्यप्रणाली अंतरिक्ष यात्रियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। संस्था के प्रबंधक सूर्या तोष सिंह ने चंद्रयान 3 की सफलता के लिए वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम को सराहते हुये छात्र छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर प्रिया वर्मा, अनुप्रिया दीक्षित, आदर्श वर्मा, मधु वर्मा, नैंसी वर्मा, दीपक वर्मा, मोहित, दीक्षित, आशीष सिंह, अनिल वर्मा, अम्बरीष वर्मा सहित सभी छात्र—छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











