Homeरायबरेलीजिला अस्पताल के डाक्टर ने निजी नर्सिंग होम में मासूम का कराया...

जिला अस्पताल के डाक्टर ने निजी नर्सिंग होम में मासूम का कराया इलाज, हजारों रूपया ठगा

जिला अस्पताल के डाक्टर ने निजी नर्सिंग होम में मासूम का कराया इलाज, हजारों रूपया ठगा

सरकारी डाक्टर के प्रतिष्ठित गंगा राम नर्सिंग होम में आपरेशन कराने के बाद भी नहीं मिली राहत
मासूम के उपचार के नाम पर हजारों रूपया लूटा, दोबारा आपरेशन की सलाह न मानने पर पीड़िता को भगाया
उपचार के नाम पर ठगी की शिकार महिला ने की शिकायत तो जिलाधिकारी ने दिये जांच के आदेश
अनुभव शुक्ला
रायबरेली। अखबार में छपी तस्वीर को जरा गौर से देखिए! ये वह पीड़ित महिला है जो जिला अस्पताल में एक रुपए का सरकारी पर्चा बनवाकर इलाज कराने की चाहत में जरुर गयी किंतु कुर्सी पर मस्ती में झूम रहे डाक्टर साहब ने इस लाचार का इलाज के नाम पर हजारों रुपए का चूना लगा दिया। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट अक्सर वायरल होती रहती है जिसमें यह लिखा रहता है कि डाक्टर का दूसरा नाम भगवान भले ही है किंतु डाक्टर का तीसरा नाम लुटेरा भी है! जी हां, यह पंक्ति जिला अस्पताल के डाक्टरों पर सही चरितार्थ साबित हो रही है, क्योंकि सरकार द्वारा दी जा रही तनख्वाह से इनका पेट नहीं भरता जिस कारण इन्होंने अपना खुद की नर्सिंग चलाने की जरूरत पड़ी है। जिला अस्पताल में बैठे सरकारी डाक्टरों की दिन भर में कुछ घंटों के लिए शरीर भले ही कुर्सी पर दिखती है किंतु शायद उनकी आत्मा उनके निजी नर्सिंग होम में ही रहती है जिस कारण मरीजों का इलाज करने के बजाए उन्हें अपने निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराने की सलाह जिला अस्पताल के डाक्टर दिया करते हैं जो एक पीड़ित महिला के मासूम के जीवन के लिए घातक साबित सिद्ध हो रही है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जोशियाना पुल मुरइयन टोला का है जहां की रहने वाली चांदनी के बेटे आजाद 12 वर्ष के कान में दर्द होने के कारण उसको दिखाने के लिए 16 जुलाई 2023 को जिला अस्पताल गई हुई थी। अस्पताल में पर्चा बनवाने के बाद नाक कान गला के विशेषज्ञ डा. शिवकुमार को अपने बच्चे को दिखाया। डॉक्टर ने देखने के बाद कहा कि बच्चे के कान का पर्दा फट गया है और इसका ऑपरेशन करना पड़ेगा जो जिला अस्पताल में संभव नहीं है। ऐसा करो बच्चे को लेकर कल मेरे नर्सिंग होम गंगाराम निकट हाथी पार्क चली आना। पीड़िता चांदनी अपने 12 वर्षीय बेटे को लेकर दूसरे दिन गंगाराम अस्पताल पहुंची तो जिला अस्पताल में तैनात सरकारी डा. शिवकुमार ने बच्चे को अपने प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कर लिया और जांच व ऑपरेशन के पैसे जमा करने के लिए कहा। प्रार्थिनी ने ऑपरेशन की फीस 35000 रूपए जमा कर दिए और 5 दिन भर्ती करने के बाद 23 जुलाई 2023 को डॉक्टर ने बच्चे के कान का ऑपरेशन किया। इसके बाद दवा जांच और बेड चार्ज के नाम पर 40000 हजार रुपए लिए कुल मिलाकर इलाज में 75000 का बिल बनाया। इसके बाद बच्चे को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया लेकिन बच्चे को कोई आराम नहीं मिला और उसके कान में बराबर दर्द होता रहा। दोबारा जब मां अपने बेटे को लेकर डा. शिव कुमार के पास पहुंची तो उन्होंने कहा कि और पैसे की व्यवस्था करो। दोबारा ऑपरेशन करना पड़ेगा। पीड़िता ने डॉ शिवकुमार से कहा कि वह बहुत गरीब परिवार से है और किसी तरह से अपने जीवन का गुजर बसर करती है। अब और पैसे मेरे पास नहीं है। इसके बाद डॉक्टर ने उसे अपने नर्सिंग होम से भगा दिया जिसके बाद मां अपने मासूम बच्चे को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपने साथ हुई इलाज के नाम पर लूट की पूरी कहानी रो-रो कर बतायी। जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए सीएमओ व सिटी मजिस्ट्रेट को जांच के आदेश दिए हैं।अब देखना यह है कि प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ऐसे भ्रष्ट डाक्टरों की कार्यशैली पर शिकंजा कस पाते हैं या फिर जिला अस्पताल के डाक्टरों का इलाज के नाम पर मरीजों के लूटने का खेल जारी ही रहेगा, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। हो कुछ भी, इस पूरे मामले में जिला अस्पताल के डाक्टरों की जमकर किरकिरी हो रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read