Homeश्रावस्तीएसएसबी कमांडेंट ने जिलाधिकारी को सौंपा तिरंगा

एसएसबी कमांडेंट ने जिलाधिकारी को सौंपा तिरंगा

एसएसबी कमांडेंट ने जिलाधिकारी को सौंपा तिरंगा

एम अहमद
श्रावस्ती। देश की आजादी की पूर्व संध्या पर अभिनव प्रयोग करते हुए रेडक्रॉस ने तिरंगा शिविर का आयोजन किया। इंडियन रेडक्रास सोसायटी की अध्यक्ष/जिलाधिकारी मोनिका शर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया। सर्वप्रथम एसएसबी के जवानों द्वारा 51 यूनिट रक्तदान किया गया। इसके अलावा प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज श्रीवास्तव द्वारा एक परामर्श शिविर संचालित किया गया। जिसमें हृदय रोग से संबंधित मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एपी सिंह द्वारा 50 जवानों को प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया गया। रक्तदान, निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श व प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण जैसे तीन कार्य किये गये हैं, इसलिए इस शिविर को तिरंगा शिविर का नाम दिया गया है। इसके अलावा भी हम रेडक्रॉस के माध्यम से लगातार समाज के लिए उपयोगी कार्य करते आ रहे है। सोसायटी के सचिव अरुण मिश्र ने बताया कि जनपद में रेडक्रॉस ने प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण का अभियान शुरू किया है साथ ही रक्तदान और निःशुल्क परामर्श भी सोसायटी की प्राथमिकता में है।इसीलिए स्वतंत्रता दिवस से पूर्व रेडक्रॉस ने तिरंगा कैंप आयोजित कर देशवासियों का अलग अंदाज में बधाई दी है इस जा पर एसएसबी कमांडेंट आरके राजेश्वरी, रेडक्रॉस चेयरमैन श्रुति बरार डिप्टी कमांडेंट तिरुपति, डिप्टी कमांडेंट सोनू कुमार, उपनिरीक्षक मेडिक्स दीनबंधु सरकार, डॉ वीरेन्द्र वर्मा, प्रतीक भारद्वाज, जन संपर्क अधिकारी प्रवीण पाण्डेय सहित एसएसबी के जवान व परिजन उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read