Homeश्रावस्तीविभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर हुआ प्रदर्शनी का आयोजन

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर हुआ प्रदर्शनी का आयोजन

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर हुआ प्रदर्शनी का आयोजन

एम अहमद
श्रावस्ती। सरकार के मंशानुसार जिले में आजादी का अमृत महोत्सव जिलाधिकारी कृतिका शर्मा के निर्देशन में मनाया जा रहा है। आजादी की 76वें वर्षगांठ के अवसर पर मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत विकास भवन के निकट स्थित डीपीआरसी सेंटर में आज ही के दिन हुए देश के बंटवारे की स्मृति में ’’विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’ चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा, विधायक रामफेरन पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह, अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों, स्कूली बच्चों एवं आम जनमानस के द्वारा अवलोकन किया गया। तत्पश्चात् विभाजन विभीषिका के दौरान अपने प्राणोत्सर्ग करने वाले लोगों की स्मृति में 02 मिनट का मौन धारण किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी भिनगा पीयूष जायसवाल, उपजिलाधिकारी पीके राय, जिला पंचायत राज अधिकारी नन्दलाल, उप निदेशक कृषि कमल कटियार, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा अमरनाथ यति, सहायक निदेशक मत्स्य सुरेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भिनगा डा0 अनीता शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी पी0के0 दास, वाणिज्य कर निरीक्षक तरुण पाण्डेय, डीपीआरसी के प्रबन्धक बृजेश कुमार पाण्डेय, आशुतोष पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश चन्द्र, सुनील तिवारी, विनय कुमार तिवारी, पंकज मिश्रा सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण/कर्मचारीगण, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं भारी संख्या में जनसैलाब उपस्थित रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read