आधार सीड खातों में प्रेषित की जाएगी वृद्धावस्था पेंशन की धनराशि: डॉ. अमरनाथ
एम अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा के निर्देशानुसार जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. अमरनाथ यति ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत सभी लाभार्थियों की पेंशन धनराशि आधार बेस्ड पेमेन्ट हो रहा है, जो लाभार्थियों द्वारा अन्त में आधार से लिंक कर खुलवाये गये खातों में प्रेषित किया गया है। उन्होने बताया कि जो भी लाभार्थी वृद्धावस्था पेंशन से लाभान्वित नहीं हुए है वे जल्द से जल्द वृद्धावस्था पेंशन योजना में लगाये गये खातों में अपना आधार सीड करा लें। जिससे लाभार्थियों को पेंशन की धनराशि उनके खातों में प्रेषित की जा सके और उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










