Homeबाराबंकीअर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिये जनपद स्तर पर कार्यों को दें...

अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिये जनपद स्तर पर कार्यों को दें गति: डीएम

अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिये जनपद स्तर पर कार्यों को दें गति: डीएम

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डालर बनाये जाने हेतु गठित ओटीडी सेल की समीक्षा बैठक हुई जहां मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उपायुक्त उद्योग एवं ओ०टी०डी० सेल से सम्बन्धित अन्य विभागीय अधिकारी शामिल हुये।
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रतिभा यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डालर बनाने के संकल्प के क्रम में जिला ओ०टी०डी० सेल का गठन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया है। जनपद की अर्थव्यवस्था की खण्डवार यथा-प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक की उपखण्डवार प्रगति एवं जनपद का प्रदेश में स्थान से सम्बन्धित एक प्रस्तुतीकरण किया गया। इस प्रस्तुतीकरण में सेल के सदस्यों द्वारा उपलब्ध कराये गये वर्ष 2024-25 एवं वर्ष 2025-26 के प्रथम त्रैमास की प्रगति के आंकड़ों की भी समीक्षा करायी गई।
जनपद की अर्थव्यवस्था, नियोजन विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 के प्रकाशित ऑकड़ों के आधार पर प्राथमिक खण्ड का 48.29 प्रतिशत, द्वितीयक खण्ड का 15.18 प्रतिशत तथा तृतीयक खण्ड का 36.53 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। जनपद प्राथमिक खण्ड के सकल मूल्यवर्धन में प्रदेश में चतुर्थ स्थान पर है जबकि फसल खण्ड के जी०वी०ए० में जनपद का तीसरा स्थान है। उक्त प्रस्तुतीकरण के अवलोकनों परान्त जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि सभी विभाग परस्पर समन्वय स्थापित कर प्रदेश एवं जनपद स्तर पर उपलब्ध कराये जा रहे ऑकड़ों की गुणवत्ता सुनिश्चित करें। उपलब्ध कराये गये ऑकडों का पुनः परीक्षण करते हुए यथावश्यक संशोधित ऑकड़े जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करायें। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से विभागीय योजनाओं की प्रगति तीव्र करने एवं वनट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराये जाने की अपेक्षा की गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read