जिला श्रम एवं उद्योग बंधु समिति की बैठक सम्पन्न
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोक सभागार में जिलास्तरीय उद्योग बंधु एवं जिला श्रम बन्धु समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित समस्त विभागीय अधिकारियों को उद्यमियों की विभिन्न समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश दिये।
इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में होने वाले औद्योगिक निवेश में तीव्रता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से उद्यमियों के आवेदन पत्रों पर अतिशीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र कुर्सी रोड में फायर स्टेशन व भवनों के निर्माण कार्य की प्रगति, यूपीएसआईडीसी कुर्सी रोड में दुकानदारों को शिफ्ट किए जाने संबंधी प्रकरण पर समीक्षा की।
औद्योगिक क्षेत्र कुर्सी रोड में नाली निर्माण एवं अवशेष सड़कों का निर्माण सीसीटीवी कैमरे, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना एवं मुख्य प्रवेश द्वार प्रशासनिक भवन में विद्युत कार्य तथा सौंदर्यीकरण संबंधी प्रकरण पर चर्चा की गई। इंडस्ट्रियल एरिया माती में सड़क एवं जल निकासी हेतु नाला निर्माण पर चर्चा की गई। ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस के अंतर्गत निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी संबंधित अधिकारी अपने विभाग से संबंधित पोर्टल पर प्राप्त होने वाले आवेदनों का समयान्तर्गत निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को अपने विभागों से संबंधित प्रकरणों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, अपर जिलाधिकारी अरुण सिंह, उपजिलाधिकारी नवाबगंज आनन्द तिवारी, उपायुक्त उद्योग, सहायक श्रमायुक्त, उपायुक्त वाणिज्य कर सहित तमाम जिलास्तरीय अधिकारी, व्यापारी और उद्यमी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














