Homeश्रावस्तीशिकायतों के निस्तारण पर दिया जाय विशेष ध्यान: कृतिका

शिकायतों के निस्तारण पर दिया जाय विशेष ध्यान: कृतिका

शिकायतों के निस्तारण पर दिया जाय विशेष ध्यान: कृतिका

डीएम की अध्यक्षता में आईजीआरएस प्रशिक्षण सम्पन्न
एम. अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर लम्बित शिकायतों के समाधान हेतु जनपद स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को आई0जी0आर0एस0 के तहत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सभी अधिकारी प्रतिदिन आई0जी0आर0एस0 पोर्टल स्वयं चेक करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाय तथा निस्तारण आख्या टाइप किया हुआ ही अपलोड किया जाय तथा शिकायतकर्ता को अवगत भी कराया जाए। उन्होने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का निराकरण सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में एक है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही न बरती जाए। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का सम्बन्धित अधिकारी समयानुसार निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

उन्होने जनपदस्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शिकायती पोर्टल आई0जी0आर0एस0, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, आनलाइन प्राप्त सन्दर्भ का निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें तथा शिकायतों के निस्तारण को अपने दैनिक कार्यों में सम्मिलित करें, कोई भी लम्बित सन्दर्भ न रखें जिससे शिकायतकर्ता को बार-बार जिला मुख्यालय, तहसील मुख्यालय के चक्कर न लगाना पड़े। जन शिकायतों के निस्तारण की कार्यवाही निर्धारित तिथि तक गुणवत्तायुक्त आख्या अपलोड कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शरद श्रीवास्तव ने आई0जी0आर0एस0 के तहत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में अधिकारियों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण यादव, जिला विकास अधिकारी रामसमुझ, उपनिदेशक कृषि कमल कटियार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 मानव, डी0सी0 एनआरएलएम, जिला कृषि अधिकारी अनिल प्रसाद मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एसके हरित, अधिशासी अभियंता विद्युत रणजीत चौधरी, अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खण्ड विनोद गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 अमरनाथ यति, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी पी0के0 दास, जिला प्रोवेशन अधिकारी सुबोध सिंह, सहायक श्रमायुक्त सन्त पाल, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सुभाष चन्द्र भारती सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read