HomeTrendingछात्राओं को शिक्षा के महत्व के बारे में किया गया जागरूक

छात्राओं को शिक्षा के महत्व के बारे में किया गया जागरूक

छात्राओं को शिक्षा के महत्व के बारे में किया गया जागरूक

ममता संस्था ने मेधावियों को दिया अक्षरा शक्ति पुरस्कार
अश्विनी सिंह चौहान
रोहनिया, वाराणसी। ममता हेल्थ इंस्टिट्यूट फार मदर एंड चाइल्ड के जागृति प्रोजेक्ट द्वारा चलाये जा रहे अक्षरा शक्ति पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के जलालपुर स्थित जूनियर हाई स्कूल में प्रधानाचार्य रीता चंद्रा की देखरेख में छात्राओं द्वारा “बेटी की शिक्षा” नामक नुक्कड़ नाटक तथा वीडियो के माध्यम से शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

जिला समन्यवक शुभम द्विवेदी ने कहा कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। अंत में मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक सुपरवाइजर विनय ने किया। इस अवसर गमला देवी, ललिता देवी, सुनीता देवी, संघप्रिय गौतम, प्रीति तथा उनके सहयोगी टीम की मौजूदगी रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read