Homeमैनपुरीसेवा भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करें स्वास्थ्य कार्यकत्री: अविनाश

सेवा भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करें स्वास्थ्य कार्यकत्री: अविनाश

सेवा भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करें स्वास्थ्य कार्यकत्री: अविनाश

22 एएनएम को कलेक्ट्रेट सभागार में वितरित किया गया नियुक्ति पत्र
सुबोध कुमार/आशीष पचौरी
मैनपुरी। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका संगीता गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.सी. गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के अंतर्गत उ.प्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित जनपद की 22 ए.एन.एम. स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र वितरित किये।

जिलाधिकारी ने नवनियुक्त ए.एन.एम. से कहा कि आप सब हमेशा सरकारी नौकरी को पाने के लिए किए गए कठिन परिश्रम, संघर्ष को ध्यान में रख अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करें। अपने ऊपर कभी भी सरकारी सेवा में आने का घमंड हावी न होने दें, बल्कि हमेशा अपने कठिनाइयों के दिनों को याद कर मरीजों की सेवा करें। आप सबको मानवता की सेवा करने का अवसर मिला है। आप सबके ऊपर स्वास्थ्य विभाग की संचालित योजनाओं का लाभ ग्रामीण अंचलों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है। गर्भवती महिलाओं, किशोरियों, 0-5 वर्ष तक के बच्चों की सेहत की देखभाल के साथ-साथ उन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना आपके कंधों पर है।

उन्होंने कहा कि कुछ स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यशैली के कारण सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों की धारणा बदली है। सरकारी तंत्र के प्रति जनता की धारणा ठीक नहीं है, आप सबको स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ लोगों का नजरिया भी बदलना है। आप कभी भी अपने ऊपर संवेदनहीनता न आने दें, बल्कि अपने कार्यों की श्रेष्ठता, लगन से सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के प्रति लोगों का नजरिया बदलें। सरकारी सेवा में आने के उपरांत जीवन में आने वाले परिवर्तन के कारण अपने उद्देश्य को प्रभावित न होने दें।

अध्यक्ष नगर पालिका संगीता गुप्ता ने नवनियुक्त ए.एन.एम. को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार ने मिशन रोजगार के अंतर्गत सरकारी विभागों में बिना भ्रष्टाचार, सिफारिश के चयनित अभ्यर्थियों की योग्यता, दक्षता के आधार पर नियुक्ति प्रदान करने का कार्य किया है। प्रदेश सरकार पूरी निष्ठा के साथ समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति की सेवा कर संचालित योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने नवनियुक्त ए.एन.एम. का आह्वान करते हुए कहा कि आप सब सेवा-भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करें, आप सब आने वाले मरीजों के साथ ठीक व्यवहार कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें।

जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा से बढ़कर है और आप सबके ऊपर गरीब लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की जिम्मेदारी है। आप सब पूरी निष्ठा के साथ पात्रों तक स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से परिवर्तन हुआ है। स्वास्थ्य कार्यकत्रियों की कमी के कारण सुदूर ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं का लाभ नहीं पहुंच पाता था लेकिन अब नवनियुक्त ए.एन.एम. के विभाग में आने के फलस्वरूप स्वास्थ्य सेवाओं को गति मिलेगी।

उन्होंने नवनियुक्त ए.एन.एम. का आह्वान करते हुए कहा कि आप सब पूर्ण मनोयोग से अपने कार्यों को अंजाम दें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आर.सी. गुप्ता ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त ए.एन.एम. से कहा कि आप सब स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ है। आपके कंधों पर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी है। आप सब तन्मयता से अपने कार्यों को अंजाम दें। यदि कोई समस्या आये तो संज्ञान में लायें, आपकी समस्या का सर्वोच्च प्राथमिकता पर निदान होगा।

उन्होंने नवनियुक्त ए.एन.एम. सुमित्रा सिंह, नीतू सिंह, अलका, सीमा, संगीता पाल, पिंकी दिवाकर, किरन, पूजा, लक्ष्मी देवी, रंजना सागर, आरती यादव, सुमन, अनीता यादव, सुधा, सपना शाक्य, वीर वाला, विमला, रजनी, सोनी, निशा, शशि बाला, बेवी सिंह को नियुक्ति पत्र वितरित किये। कार्यक्रम के दौरान डिप्टी कलेक्टर सैयद सानिया सोनम एजाज, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव राव बहादुर, डॉ. अनिल वर्मा, डी.एम.सी. यूनिसेफ संजीव पांडेय, डी.पी.एम. संजीव सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी रविंद्र गौर ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read