Homeकन्नौजएसपी ने जलपान कैण्टीन का किया उद्घाटन

एसपी ने जलपान कैण्टीन का किया उद्घाटन

एसपी ने जलपान कैण्टीन का किया उद्घाटन

तेजस टूडे ब्यूरो
दीप सिंह
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने पुलिस लाइन कन्नौज परिसर में नवनिर्मित जलपान केंटीन का फीता काटकर उद्घाटन किया। कैण्टीन का निर्माण पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों को स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ जलपान सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। उद्घाटन के उपरांत विनोद कुमार ने कैण्टीन का निरीक्षण किया और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता में वृद्धि हेतु ऐसे संसाधनात्मक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं जिससे पुलिसकर्मी अपने कार्य के दौरान बेहतर सुविधा प्राप्त कर सकें। उन्होंने कैण्टीन प्रबंधन को स्वच्छता एवं गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read