जिले के 3106 विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान द्वितीय चरण का हुआ शुभारम्भ
शिक्षा से कोई बच्चा वंचित न रहे: बीएसए
तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्रा
लखीमपुर खीरी। जनपद के सभी 3106 परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान–2025 द्वितीय चरण का उत्साहपूर्वक शुभारंभ किया गया। प्राथमिक विद्यालय राजापुर (विकास क्षेत्र लखीमपुर) में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी लखीमपुर सुभाष चंद्र ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया। कक्षा 1 में 6 बच्चों का नामांकन किया गया। प्रवीण तिवारी ने बच्चों का मंगल तिलक कर उनका स्वागत, टॉफी वितरण तथा पाठ्य पुस्तक किट प्रदान कर उन्हें शिक्षा पथ पर अग्रसर किया।
सभी शिक्षकों और शिक्षा अधिकारियों को संबोधित करते हुए बीएसए ने कहा कि स्कूल चलो अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह समाज के प्रत्येक बच्चे के भविष्य को सँवारने का एक सामूहिक संकल्प है। शिक्षकों का कर्तव्य है कि वे प्रत्येक बच्चे का नामांकन, ठहराव और प्रगति सुनिश्चित करें। शिक्षा से कोई बच्चा वंचित न हो यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। विद्यालय में बच्चों की मुस्कान और शिक्षकों की सजगता इस बात का प्रतीक रही कि जनपद में शिक्षा के प्रति समर्पण प्रबल है। इस अवसर पर जिला समन्वयक एमआईएस पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, स्टेनो मुनिन्दर बाजपेई, प्रधानाध्यापिका रितु अवस्थी, विद्यालय का समस्त स्टाफ, अभिभावकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
जनजागरूकता रैलियां और सामुदायिक सहभागिता का संकल्प
जनपद के समस्त विद्यालयों से प्रभात रैलियाँ निकाली गईं जिनमें बच्चों ने हाथों में तख्तियाँ लेकर स्लोगन के माध्यम से जनजागरूकता का संदेश दिया। शिक्षक एवं अभिभावक भी इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए “हर बच्चा स्कूल जाए” के संकल्प में सहभागी बने। स्कूल चलो अभियान की प्रभारी और जिला समन्वयक (सामुदायिक सहभागिता) नेहा चौहान ने कहा कि स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य केवल नामांकन नहीं, बल्कि हर बच्चे के जीवन में शिक्षा की रोशनी पहुँचाना है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















