अपराध एवं कानून व्यवस्था की गोष्ठी में एसपी ने दिये निर्देश

अपराध एवं कानून व्यवस्था की गोष्ठी में एसपी ने दिये निर्देश

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा अपराध व कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में गोष्ठी की गई जहां उन्होंने कानून व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने समस्त थानों द्वारा माल निस्तारण के सम्बन्ध में की जा रही कार्यवाही, विवेचनाओं के निस्तारण कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में समीक्षा किया। गम्भीर अपराधों, महिला सम्बन्धी अपराध के घटित होने पर तत्काल मौके पर जाने एवं आवश्यक कार्यवाही किये जाने, प्राथमिकी का शत-प्रतिशत पंजीकरण किये जाने व संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वाले अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्यवाही किए जाने, गौ तस्करी व लूट, हत्या, आई.जी.आर.एस. पोर्टल की शिकायतों सहित अन्य लम्बित शिकायत का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किये जाने का निर्देश दिया।वेरीफिकेशन सम्बन्धित प्रकरण शीघ्र निस्तारित करने, शातिर अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखने, भूमि विवाद के प्रकरणों को राजस्व विभाग से तालमेल स्थापित कर मौके पर जाकर निस्तारित कराने, यू0पी0-112 के कर्मचारियों की सतर्कता परखने एवं उनका रिस्पांस टाईम सुधारे जाने, विवेचनाओं की गुणवत्ता को सुधारे जाने, किरायेदारों, नौकरों के सत्यापन की कार्यवाही किये जाने, थाने के अभिलेखों को अद्यावधिक किये जाने हेतु निर्देशित किया। किसी भी कार्यालय या थाने पर आने वाले लोगों के साथ अत्यन्त शालीनता का व्यवहार किया जाय तथा उसकी समस्याओं का निस्तारण थाने स्तर पर ही किये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन सभागार में ही सैनिक सम्मेलन कर पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनते हुये उनकी समस्या के निस्तारण हेतु सम्बधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA