तेज रफ्तार डीसीएम ने टैम्पो को मारी टक्कर, चालक घायल

तेज रफ्तार डीसीएम ने टैम्पो को मारी टक्कर, चालक घायल

तेजस टूडे सं.
अमित जायसवाल
चन्दवक, जौनपुर। आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के कनौरा गांव के समीप रविवार को कोल्ड्रिंग्स से लदी डीसीएम ने टैम्पो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में टैम्पो के परखच्चे उड़ गये। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल के उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीबारी भेज जांच पड़ताल में जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार टेम्पो देवगांव से सवारी छोड़कर दानगंज की तरफ जा था। जैसे ही कनौरा गांव के समीप पहुंचा कि वाराणसी से आजमगढ़ की तरफ जा रही तेज रफ्तार कोल्ड्रिंग्स से भरी डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर से टैम्पो के परखच्चे उड़ गये। देखते ही देखते आवागमन बाधित हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल के उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीबारी भेजकर घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आवागमन को सुचारू रूप से चालू कराया। घायल की स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने बेहतर उपचार हेतु वाराणसी के ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया। वहीं घायल चालक दानगंज का निवासी बताया जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA