जौनपुर: स्नातक में 42.01 एवं शिक्षक चुनाव में 72.07 मत पड़े
तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष, सकुशल एवं शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। सभी मतदान केंद्रों पर प्रातः 8 बजे से मतदान कार्य प्रारम्भ हुआ और निर्धारित समय सायं 4 बजे तक मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया।
वाराणसी खंड स्नातक में कुल मतदाता 60396 थे जिनमें से 25377 मतदाताओं ने अपने मताधिकार को प्रयोग किया जिसमें से 17975 पुरूष और 7402 महिला मतदाता है। कुल मतदान प्रतिशत 42.01 रहा। खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 6776 मतदाता थे जिनमें से कुल 4884 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें पुरूष मतदाता 4034 और महिला मतदाता 850 है। मतदान प्रतिशत 72.07 प्रतिशत रहा।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. एवं पुलिस अधीक्षक डा0 यशवीर सिंह द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया/मतदान को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद के मतदान केंद्रों पर पूरे दिन भ्रमणशील रहकर मतदान कार्यो, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता का अनुपालन आदि का निरन्तर निरीक्षण/जायजा लिया जाता रहा तथा भ्रमणशील रहते हुए जनपद मुख्यालय पर बनाये गये कन्ट्रोल रूम से निरंतर सम्पर्क में रहे।













