लायंस क्लब ने गरीबों को कराया भोजन एवं बांटा फल
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। लायंस क्लब गंगा द्वारा प्रत्येक रविवार को सेवाकार्य के क्रम में दशाश्वमेध खिचड़ी बाबा मंदिर के बाहर गरीब एवं बेसहारा लोगों के मध्य खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम सकुशल संपन्न किया गया। क्लब ने खिचड़ी के साथ फल का भी वितरण किया।
यह कार्यक्रम प्रत्येक रविवार को संपन्न होता है। लायंस क्लब गरीब लोगों के लिए अनेक कार्यक्रम चलाता है जिसमें रोटी बैंक भी है जो रात्रि में कैंट स्टेशन, हिंदू विश्वविद्यालय के अस्पताल और विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भूखे बेसहारा लोगों को भोजन भी करता है। लायंस का आदर्श वाक्य “हम सेवा करते हैं” है। स्थानीय लायंस क्लब कार्यक्रमों में दृष्टि संरक्षण, श्रवण और भाषण संरक्षण, मधुमेह जागरूकता, युवा आउटरीच, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, पर्यावरण संबंधी मुद्दे और कई अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। पक्षपातपूर्ण राजनीति और सांप्रदायिक धर्म की चर्चा निषिद्ध है। लायंस का संक्षिप्त नाम लिबर्टी, इंटेलिजेंस, अवर, नेशंस, सेफ्टी है। सचिव दीपक गुप्ता ने बताया कि लायंस विश्व की सबसे बड़ी विशालतम सेवा संस्था है और इसके द्वारा 24×7 अनवरत सेवा चालू रहती है। लायंस इंटरनेशनल 210 देश में 14 लाख सदस्यों के माध्यम से सेवा कार्य किए जा रहे हैं। लायंस क्लब कोई भी दैवीय आपदा हो, उसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष मोहम्मद अमान, सचिव दीपक गुप्ता, रीजन अजातशत्रु सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ संजय गुप्ता, ज्योति प्रकाश, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, प्रदीप कुशवाहा, अमिताभ अग्रवाल, पवन सिंह आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






