जिले के मॉडल अधिकारी थे समाज कल्याण अधिकारी
स्थानान्तरण होने पर दी गयी भावभीनी विदाई
संवाददाता नसीम अहमद
श्रावस्ती। जिले के समाज कल्याण विभाग के मुखिया निवर्तमान जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन को शासन द्वारा स्थानांतरण कर जिला समाज कल्याण अधिकारी अम्बेडकरनगर किया गया है। निवर्तमान जिला समाज कल्याण अधिकारी के स्थानांतरण होने पर आई0टी0आई0 में स्थापित अभ्युदय योजना के क्लासेस एवं कार्यालय जिला समाज कल्याण में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कहा कि किसी भी अधिकारी/कर्मचारी की पहचान उनके व्यक्तित्व एवं कर्तव्यनिष्ठा से ही जानी जाती है।
निवर्तमान जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रतिभा के धनी व मधुर और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते थे। वे धैर्यवान अधिकारी के साथ लोगों के समस्याओं को सुनकर उस पर निर्णय लेने की क्षमता बहुत ही बेहतर थी। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने निवर्तमान जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्य व्यवहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक अच्छे व्यक्तित्व, नम्र स्वभाव व सज्जनता इनके अन्दर कूट-कूट के भरी थी। उनका साहित्य क्षेत्र में भी अच्छी पकड़ है और जो भी दायित्व इन्हें सौंपा गया, उसका बखूबी ढंग से निर्वहन किया। सम्मान समारोह में निवर्तमान जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन ने संस्मरणों को साझा करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने संसाधनो से सन्तुष्ट रहना चाहिए और आज्ञा पालन, श्रम व संतुष्टि से ही व्यक्ति विकास के रास्ते पर प्रगति कर सकता है। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी शिवनाथ, अलक्षेन्द्र इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य ज्योति प्रकाश पाण्डेय, डा0 एस0एन0 सिंह, सद्भावना समिति के अध्यक्ष योगेन्द्र मणि त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य, अधिकारियों व कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने अपना विचार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















