HomeJaunpurJaunpur News : डीएम ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से तमाम को नवाजा

Jaunpur News : डीएम ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से तमाम को नवाजा

Jaunpur News : डीएम ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से तमाम को नवाजा

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ जहां जिलाधिकारी मनीष वर्मा द्वारा राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा जारी की गई स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार सत्र 21-22 की सूची में अंकित 5 ग्राम प्रधान, 5 एडीओ पंचायत, 5 प्रधानाध्यापक, खंड शिक्षा अधिकारी सहित कुल 51 लोगों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कहां की सभी के उत्कृष्ट प्रयासों के द्वारा जनपद का नाम प्रदेश में हुआ है। सभी को सम्मानित करने का उद्देश्य है कि इनके कार्यों को देखकर अन्य लोग भी प्रेरित हो।

उन्होंने सभी अध्यापकों से कहा कि बच्चों को शुरू से ही नाखून काटना, साफ कपड़े पहनना बताया जाय। उन्होंने कहा कि जो संस्कार स्कूलों में सिखाते हैं, उसी के आधार पर अच्छे समाज के निर्माण में सहयोग मिलता है। बच्चों को शुरू से ही संस्कार की बातें बताई जायं। जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूलों में प्रतिस्पर्धा का माहौल बनाया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि जो अध्यापक एवं ग्राम प्रधान अच्छा कार्य करेंगे, उन्हें प्रत्येक महीने पुरस्कृत करने का कार्य किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read