HomeJaunpurJaunpur News : प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथों पर लोकसभा चुनाव की तैयारी...

Jaunpur News : प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथों पर लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग जायंः रमेश

Jaunpur News : प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथों पर लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग जायंः रमेश

शाहगंज नगर में विधायक ने चौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। जौनपुर में भारतीय जनता पार्टी ने बूथ सशक्तिकरण अभियान चला कर अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोकसभा का चुनाव आने में अभी काफी समय है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अभी से बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाकर मजबूत बनाने का अभियान शुरू कर दिया है। क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शाहगंज नगर में पहुंचे। वहां पर उन्होंने पार्टी के बूथ प्रमुख, मण्डल अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया।

इसके बाद विधायक श्री सिंह ने शाहगंज नगर के एक पैलस में बूथ प्रमुख व अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने गांव में प्रत्येक घर में जाकर पार्टी की नीतियों का संदेश पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि घर-घर जाकर बीजेपी की सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाएं। प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता अपने बूथों पर लोकसभा चुनाव की तैयारी के प्रचार प्रसार में लग जाय और चुनाव से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाय। विधायक ने शाहगंज नगर में चौपाल लगाकर जनता की समस्या को सुना और उसके बाद और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को उसके निस्तारण के निर्देश दिया। साथ ही कहा कि जनता की समस्या को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता है और शासन की भी यही मंशा है कि जनता की सभी समस्याएं दूर हों। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल, प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, सुनील अग्रहरि, भुवनेश्वर मोदनवाल, कृष्णकांत सोनी, प्रमोद सिंह, अरविंद अग्रहरि, वेद प्रकाश जायसवाल, अमित त्रिपाठी, चिन्ता हरण शर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read