Homeप्रतापगढ़गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप सिंह
प्रतापगढ़। जनपद के जेठवारा थाना पुलिस को एक गांजा तस्कर को 1 किलो 100 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली है जिले के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय एवं सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता के निर्देशन में थाना जेठवारा पुलिस को बड़ी सफलता मिल रही है इसी क्रम में पुलिस ने 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर उप निरीक्षक गणेश दत्त पटेल अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से भ्रमण कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस चौकी प्रभारी कटरा गुलाब सिंह उप निरीक्षक गणेश दत्त पटेल को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की थाना क्षेत्र के धनराज कुंवर बालिका विद्यालय से नागापुर जाने वाला खड़ंजा सरायभूपति के पास एक व्यक्ति गांजा लेकर तस्करी के लिए खड़ा हुआ है। पुलिस ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए तत्काल बताए गए स्थल पर पहुंची तो वहाँ मौजूद गांजा तस्कर पुलिस को देखते ही भागने लगा। तब पुलिस ने उसे दौड़ाकर धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम संदीप सिंह पुत्र सुरेश बहादुर सिंह बताया जा रहा है। जिले के पुलिस कप्तान डॉ. अनिल कुमार की हनक से अपराधियों के पसीने छूट रहे हैं। आम नागरिकों में सुरक्षा को लेकर पुलिस पर विश्वास बढ़ रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read