Homeबाराबंकीशिवपूजन स्मृति सेवा ट्रस्ट परिवार ने वृद्धजनों को कराया भोजन

शिवपूजन स्मृति सेवा ट्रस्ट परिवार ने वृद्धजनों को कराया भोजन

शिवपूजन स्मृति सेवा ट्रस्ट परिवार ने वृद्धजनों को कराया भोजन

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। शिव पूजन स्मृति सेवा ट्रस्ट ने मातृ पितृ सदन में आवासित वृद्धजनों को भोजन करवाया। वहीं वृद्धजनों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। इस मौके पर विजय सिंह ने कहा कि हम सभी के अन्दर वसुधैव कुटुंबकम् की भावना होनी चाहिए।सभी अपने हैं अगर कोई निराश्रित, असहाय, अनाथ एवं दुखी है तो हमें उसकी सेवा करना चाहिए। नर सेवा ही नारायण सेवा है। सच्चे मन से की गई सेवा ईश्वर तक पहुँचती है। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवा पीढ़ी वृद्धों को भार समझती है। वृक्ष पुराना हो जाये उसमें फल आना तो बन्द हो सकता है लेकिन छाया फिर भी देता है। हमें वृद्वजनों का सम्मान करना चाहिए। कुछ समय निकालकर वृद्धजनों के पास बैठकर उनका अनुभव प्राप्त करना चाहिए। वृद्धजनों का अनुभव हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। इस अवसर पर समाजसेवी प्रद्युम्न सिंह, मातृ पितृ सदन प्रबंधक कमलेश कुमार, लेखाकार सतेंद्र कुमार, ममता अवस्थी, अनुज कुमार, राजलक्ष्मी, नीलम, अमन कुमार, शीला, शिली, सुमन, राजरानी, शहजादा बानो, सुषमा, डॉ शोभा अग्रवाल, कान्हा सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read