उच्च प्राथमिक विद्यालय छावनी सरकार में शिविर आयोजित
963187
उच्च प्राथमिक विद्यालय छावनी सरकार में शिविर आयोजित
तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय गोण्डा की ओ से सप्त दिवसीय विशेष शिविर के 5वें दिन स्वयंसेवकों ने शिविर स्थल से चयनित ग्राम परेड सरकार के बादशाह बाग में स्थित वृद्धाश्रम तक समाजसेवा के मुद्दे पर जनजागरुकता रैली निकालकर वृद्धाश्रम का भ्रमण किया। स्वयंसेवकों ने वृद्धाश्रम में निवास कर रहे वृद्धजन से मिलकर उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी हासिल की और वृद्धजन को फल एवं विस्कुट वितरित किया। तत्पश्चात स्वयंसेवकों ने बादशाह बाग में स्थित उद्यान विभाग की नर्सरी का भ्रमण कर विभिन्न प्रकार के पौधों की नर्सरी के बारे जानकारी हासिल की।
द्वितीय सत्र में आयोजित बौद्धिकी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद के वरिष्ठ उद्योगपति एवं समाजसेवी राजीव रस्तोगी एवं विशिष्ट अतिथि प्रो. जितेन्द्र सिंह ने मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि राजीव रस्तोगी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य स्वयं सेवकों में समर्पण भाव विकसित करना है। स्वयंसेवकों को हर कार्य निष्ठापूर्वक करना चाहिए। राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत हमे जीवन की राह सिखाता है। विशिष्ट अतिथि प्रो. जितेन्द्र सिंह कि राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के माध्यम से स्वयंसेवकों में सामुदायिक सेवा की भावना का विकास होता है। राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य विद्यार्थियों को समाज से जोड़ना है।
मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि ने स्वयंसेवकों द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुद्दे पर बनाई गई पोस्टर पेंटिंग का निरीक्षण किया। पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बबिता आनंद, द्वितीय स्थान मिस्कात हमीद, तृतीय स्थान पल्लवी मिश्रा को प्राप्त हुआ। वरिष्ठ कार्यक्रमाधिकारी पवन सिंह ने शिविर की प्रगति आख्या प्रस्तुत की।कार्यक्रम का संचालन डॉ दिलीप शुक्ला ने किया। कार्यक्रमाधिकारी डॉ परवेज आलम ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। वॉलेंटियर्स अंकित, अभिजीत, मधुसूदन, आर्यन पाठक, राज तिवारी, अवधेश, हर्ष, वर्षा, पूजा आदि ने अतिथियों के जलपान की व्यवस्था किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।