हाईवे पर मक्का सूखा रहे किसानों को एसडीएम ने दी चेतावनी
963179
हाईवे पर मक्का सूखा रहे किसानों को एसडीएम ने दी चेतावनी
तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी/राजेश द्विवेदी
शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। स्थानीय क्षेत्र के किसानों द्वारा अपनी मक्का की फसल को हाईवे एवं प्रमुख सड़कों पर सूखने के चलते कई लोगों की दुर्घटनाग्रस्त होने होने के चलते एसडीएम शिकोहाबाद में सभी किसानों को चेतावनी देते हुए कहा है कि यह कोई भी किसान हाईवे, सड़कों पर अपनी मक्का को सुखाएगा तो वह जेल जाएगा उसकी मक्का की फसल भी जप्त कर ली जाएगी।
इन दोनों जिले में सिरसागंज, शिकोहाबाद, मक्खनपुर हाईवे के अलावा लिंक रोडों पर भी किसान अपनी मक्का सुखा रहे हैं जिससे आए दिन कोई न कोई दुर्घटना हो जाती है। इसमें लोगों के चोटें आती हैं। कभी लोगों को जान से हाथ धोना पड़ता है। शनिवार को एसडीएम शिकोहाबाद ने जिला मुख्यालय से आते समय हाईवे पर मक्का सुखाने वाले किसानों मक्का सुखाते हुए देखा। इस पर उन्होंने गाड़ी को रोक कर मक्का सुखा रहे किसानों को कड़ी चेतावनी दी है।
उन्होंने कहा कि मक्खनपुर से शिकोहाबाद के बीच में कई स्थानों पर मक्का सूखने को देखने को मिली है। उन्होंने अपने सामने ही मक्का को भरवाना प्रारंभ कर दिया। यदि फिर से कोई हाईवे पर मक्का सुखायेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे निर्देश दिए गए हैं तथा संबंधित थानाध्यक्षों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह भी हाईवे पर मक्का सूखाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करें जिससे कोई दुर्घटना न होने पाये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।