जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भक्तों ने छतों से की पुष्पवर्षा

जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भक्तों ने छतों से की पुष्पवर्षा

रथयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, आतिशबाजी एवं झांकियां बने आकर्षक के केन्द्र
यात्रा में कलाकारों ने खेली लड्डू होली, रथ के रस्से को खींचीं महिलाएं
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
उन्नाव। जगन्नाथ यात्रा में सार्वजनिक श्रीश्री जगन्नाथ रथयात्रा समिति की ओर से रविवार शाम 29वीं रथयात्रा आदर्शनगर स्थित दीनेश्वर महादेव मंदिर से निकाली गई। आधुनिक चकाचौंध कर देने वाली रंगीन प्रकाश से जगमगाती वृंदावन धाम के कलाकारों की मनमोहक भव्य झाकियों के साथ समिति के सैकड़ों पदाधिकारियों व श्रद्धालुओं और सहयोगियों ने यात्रा में प्रतिभाग किया। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने श्रद्धालुओं के साथ रथ को रस्से से खींचते हुए पुरी की यात्रा का दृश्य चित्रित किया।
जनप्रतिनिधियों और सहयोगियों का पूरी यात्रा के दौरान स्वागत कर आरती व पूजन आदि की प्रक्रिया निर्वाह कराई। महिला मंडलों के साथ निकली यात्रा के दृश्यों को भव्य व भक्तिमय बना दिया। शाम यात्रा दौरान वृंदावन के विख्यात कारीगरों व कलाकारों से रथ को देशी व विदेशी फूलों से सजाया गया। रथ जिन-जिन स्थानों से गुजरा, लोगों ने आरती व पूजन दर्शन को भक्त उमड़ते दिखाई दिए। बड़े ट्रकों पर मयूर नृत्य और मोर मोरनी के भाव पूर्ण नृत्य को देख लोग भाव—विभोर हो उठे। वहीं कलाकारों ने लड्डू होली खेल कर रथयात्रा को आकर्षित बनाया दिया। यात्रा सब्जी मंडी पहुंचने पर सतरंगी आकाशीय आतिशबाजी देख लोग हर्षमय हो गये। कई मंडलों की नृत्य करती हुई टोलियों को अलग-अलग वेशभूषा और अद्भुत छटा के साथ पेश किया गया।
यात्रा के विश्राम स्थल पर 108 श्रद्धालु भक्तजनों से 11-11 दीपकों से सामूहिक आरती का आलौकिक आनंद भक्तों ने उठाया। अध्यक्ष राम प्रकाश चौरसिया, महामंत्री विजय गुप्त ने यात्रा के दौरान दर्शनार्थियों को विशेष रूप से तैयार कराए गए विशाल रथ से प्रसाद वितरण करते हुए यात्रा को आगे बढ़ाया। यात्रा का शुभारंभ के बाद भगवान जगन्नाथ, बलदाऊ व सुभद्रा की अद्भुत मनोरम व जीवंत प्रतिमाओं के समक्ष आरती व पूजन कार्य किया। यात्रा में महिला मंडल अध्यक्ष निम्मी अरोड़ा, नीतू त्रिवेदी, पुनिता दीक्षित, सविता शुक्ला, सरिता दीक्षित, अपर्णा सिंह, उर्वशी कौर, अधिवक्ता अश्वनी सैनी आदि शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA