Homeरोहतासआरपीएफ ने की बीमार कांवरियां की सहायता

आरपीएफ ने की बीमार कांवरियां की सहायता

आरपीएफ ने की बीमार कांवरियां की सहायता

सासाराम (रोहतास)। सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र चौधरी, साथ प्रधान आरक्षी संजय ओझा, निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृव में गुरुवार को सासाराम स्टेशन पर गस्त व चेकिंग के दौरान समय करीब 13:30 बजे प्लेटफार्म संख्या 2 पर स्थित द्वितीय श्रेणी प्रतिक्षालय में एक व्यक्ति को थका बीमार अवस्था में पाया गया। पूछने पर उसने अपना नाम व पता हरीश कुमार 50 वर्ष निवासी 166/पार्वती एनक्लेव वलटाना जिला मोहाली चंडीगढ़ (पंजाब) बताया। आगे बताया कि मैं चंडीगढ़ से गुप्ताधाम रोहतास में जल चढ़ाने आया हूं। मेरी तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। हमें स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाय। इसी क्रम में उनके मित्र वशिष्ठ मिश्रा निवासी पिंजौर थाना पिंजौर जिला पंचकूला चंडीगढ़ (हरियाणा) अपने मित्र मंडली (कांवरिया) के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि इनका स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहने के कारण ये गुप्ता धाम नहीं गये। स्टेशन पर ही आराम कर रहे थे। इनका तबीयत पूर्व से ही खराब है। अस्पताल पहुंचाने की कृपा करें। अविलंब उक्त पीड़ित व्यक्ति को एंबुलेंस के माध्यम से ट्रामा सेंटर सासाराम पहुंचाया गया जहां बेड संख्या 2 पर भर्ती करा कर डा. मनीष द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया। मौके पर पीड़ित के मित्र मंडली मौजूद भी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read