भारत माता की जय व वीर शहीद जवान अमर रहे के नारों से गूंज उठा वातावरण
भाजयुमो ने कारगिल युद्ध में शहीद जवानों की याद में निकाली जुलूस
भभुआ। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगदानंद सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में कारगिल दिवस की पूर्व संध्या और शहीदों की स्मृति में मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस पार्टी जिला कार्यालय से एकता चौक तक निकाली गई। इस दौरान भारत माता की जय व वीर शहीद जवान अमर रहे के नारों से वातावरण गुंजायमान हो गया।
इसके पहले पार्टी कार्यालय में कारगिल दिवस और शहीदों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह जुलूस सर्व समाज को साथ लेकर देश की एकता के प्रतिक के रूप में शहीदों के याद में सेवा के सम्मान में निकाल गया है। सेना हमारा मनोबल बढ़ाती है। जिस तरह से कर्तव्य निष्ठ होकर देश की सेवा करते हैं, उनके जीवन से प्रत्येक मनुष्य को प्रेरणा लेते हुए अपने लक्ष्य के प्रति कार्य करना चाहिए। आज हम सुरक्षित बेखौफ होकर देश में अपना जीवन जी रहे हैं, वह सेना की बदौलत ही है। जुलूस में जिला प्रभारी निक्कू तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष देवलाल पासवान, ओम प्रकाश गुप्ता, भाजयुमो उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, राजन तिवारी, भाजयुमो महामंत्री निशांत जायसवाल, प्रवक्ता प्रदीप कुशवाहा, विद्या पाण्डेय, आयुष पटेल समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












