Homeपटनाअभाकाम प्रान्तीय कमेटी की बैठक सम्पन्न अंतिम सांस तक समाजसेवा करते रहूंगा:...

अभाकाम प्रान्तीय कमेटी की बैठक सम्पन्न अंतिम सांस तक समाजसेवा करते रहूंगा: राजीव रंजन

अभाकाम प्रान्तीय कमेटी की बैठक सम्पन्न
अंतिम सांस तक समाजसेवा करते रहूंगा: राजीव रंजन

पटना। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बिहार प्रदेश की बैठक गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा की अध्यक्षता में सहाय सदन बेली रोड में हुई जहां प्रांतीय के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर के लगभग 30 पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त की जयघोष और स्व परिचय से हुआ। बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए प्रांतीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डा अनूप श्रीवास्तव के चयन के बाद प्रांतीय अध्यक्ष की सूची जारी कर दी गई है जिसमें मुझे फिर से बिहार का अध्यक्ष बनाया गया है। नई टीम के 8 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित हुए हैं। पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्होंने बताया कि सहाय सदन में फिर से बैठक और कार्यक्रम करने की पारिवारिक अनुमति दी गई। श्री सिन्हा ने कहा कि फिर से बिहार के सभी जिला इकाइयों को चुस्त दुरुस्त बनाना, उन्हें विस्तार देना आदि है।
इस संदर्भ में कई प्रस्ताव लाया गया जिसमें निर्णय हुआ की एक शिष्टमंडल द्वारा आदित्य श्रीवास्तव एवं निशांत सिन्हा के परिवार मिलना, प्राप्त जानकारी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करना, 3 अगस्त को रवि नंदन सहाय की जयंती मनाना, 15 अगस्त का झंडा तोलन, डॉ स्वामीनंदन पथ का नामकरण, कोर कमिटी बनाकर बिहार के सभी जिलों मे भ्रमण और नए सदस्यों को जोड़ना, छठ के बाद प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन, प्रदेश संगठन मंत्री स्व. आदित्य नारायण अंबष्ट का श्रद्धांजलि सभा यादि किया जाय।
इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा, माया श्रीवास्तव, अजय सिन्हा, अंजनी सिन्हा मुखिया, डा. दिनेश प्रसाद सिन्हा, अखिलेश्वर सिन्हा, अवधेश प्रसाद सिन्हा, राकेश रंजन श्रीवास्तव, विश्वरूपम, मुकेश कुमार, सुमन वर्मा, अमिताभ अमित, सुनील श्रीवास्तव, विनय सिन्हा, नीलिमा सिन्हा, अजय सिन्हा, डीके सिन्हा, विवेक कुमार, विशाल कुमार, अभय कुमार, अमित कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अंत में दिवंगत दो सदस्यों के लिए दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना की गई। अन्त में धन्यवाद ज्ञापन माया श्रीवास्तव ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read