मलिन व पिछड़ी बस्तियों में कार्य करना स्वयं सेवकों का दायित्व
अश्विनी सिंह चौहान
रोहनिया, वाराणसी। जगतपुर पीजी कॉलेज वाराणसी वाराणसी के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर में बुधवार को चौथे दिन का आगाज सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता के तौर पर प्रो. ज्योति मिश्रा ने एनएसएस के महत्व पर चर्चा करते हुए छात्र छात्राओं को सम्बोधित किया। उसके बाद डॉ जय प्रकाश राय ने स्वयं सेवकों को उत्साहित करते हुए उनके मूल कर्तव्यों पर विचार विमर्श किया और बताया कि कैसे स्वयं सेवकों का प्रयास समाज में परिवर्तन ला सकता है।
उन्होंने बताया कि मलिन बस्तियों को साफ करना ही स्वयं सेवकों का असली दायित्व होता है। दूसरे सत्र में पर्यावरण बचाव पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमे सृष्टि दुबे, काजल पाण्डेय, निमिषा, ज्योति विश्वकर्मा, चन्द्र प्रकाश, युवराज प्रताप सिंह, सत्यम, आशुतोष गिरि, संदीप, शिवम्, विनय अमित आदि स्वयं सेवकों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. लक्ष्मी सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











