HomeSitapurहाईटेंशन तार की स्पार्किंग से गिरी चिंगारी, 12 बीघा गन्ना जलकर हुआ...

हाईटेंशन तार की स्पार्किंग से गिरी चिंगारी, 12 बीघा गन्ना जलकर हुआ राख

हाईटेंशन तार की स्पार्किंग से गिरी चिंगारी, 12 बीघा गन्ना जलकर हुआ राख

पुनीत यादव
सीतापुर। मिश्रिख तहसील क्षेत्र के गांव खेंधौरा मजरा रौसिंगपुर के खेतों में 11000 विद्युत लाइन में हुई स्पार्किंग से गन्ने के खेत में चिंगारी गिर गई।

जिससे 4 किसानों का 12 बीघा गन्ना जलकर राख हो गया। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। आपको बता दें कि मिश्रिख तहसील क्षेत्र के गांव खेंधौरा निवासी विक्रम पुत्र रामअवतार (ढायीं बीघा), जसवंत पुत्र रामअवतार (ढायीं बीघा), शंकर पुत्र रामेश्वर (छः बीघा) और अलहित पुत्र परवन (एक बीघा) के गन्ने का खेत बराबर बराबर में स्थित है।

सोमवार की सुबह करीब ग्यारह बजे अचानक उनके गन्ने के खेत के ऊपर से गुजर रही 11000 विद्युत लाइन में स्पार्किंग के चलते चिंगारी गिर गई। चिंगारी गिरने से गन्ने के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान आग ने बराबर में स्थित गन्ने के खेत को भी अपने आगोश में ले लिया। वहीं आग लगने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में ग्रामीण और खेतों पर काम कर रहे किसान मौके पर पहुंच गए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद गन्ने के खेत में लगी आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक 4 किसानों का 12 बीघा गन्ना जलकर खाक हो गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read