Homeबाराबंकीबाराबंकी में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस

बाराबंकी में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस

बाराबंकी में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। 76वें गणतंत्र दिवस का पर्व नगर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में हर्षोल्लास के साथ काफी धूमधाम से मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया। इसके बाद जिलाधिकारी ने भारतीय संविधान के संकल्प को पढ़ा। गणतंत्र दिवस पर लोक सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों को डीएम द्वारा सम्मानित किया गया। महर्षि विद्या मंदिर लखपेड़ा बाग में प्रधानाचार्य प्रदीप श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया सभी लोगों ने झंडे को सलामी दी। राष्ट्रगान के पश्चात प्रभातफेरी निकाली गई। छोटे बच्चों ने भी मनभावन कार्यक्रम प्रस्तुत किया। हम 26 जनवरी गणतंत्र दिवस क्यों मनाते हैं, इस विषय पर प्रधानाचार्य ने विस्तार पूर्वक बताया।
उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 1950 में भारत के संविधान को स्वीकार किया गया था और फिर भारत एक गणतंत्र बन गया। उन्होने बताया कि गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय पर्व है और इसकी गरिमा को ध्यान में रखते हुए हमें हमेशा संविधान के अनुसार ही जीवन यापन करना चाहिए। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित दस्तावेज है। यह सरकार और उसके संगठनों के मौलिक बुनियादी संहिता, संरचना, प्रक्रियाओं, शक्ति, कर्तव्यों, और नागरिकों के अधिकारों तथा कर्तव्यों का निर्धारण करने वाले ढांचे को निर्धारित करता है। संविधान सभा का मसौदा सबसे पहले 9 दिसंबर 1946 में बन गया था।इस समय संविधान सभा में 229 चुने हुए सदस्य तथा 70 मनोनीत सदस्य थे। कुल 299 सदस्यों ने यह कार्य किया। इसमें 15 महिलाएं व 284 पुरुष थे। संविधान सभा का गठन तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुआ। सभी सदस्यों ने कार्य करते हुए 26 नवंबर 1949 को इसे अंगीकार कर लिया था परंतु पूरे भारत में 26 जनवरी 1950 में लागू किया गया।
संविधान के लेखन में 251 पन्नों का प्रयोग किया गया जो हैंडमेड पेपर थे जिसमें 117369 शब्द है। संविधान में 25 भाग 395 अनुच्छेद 12 अनुसूचियां थीं और 106 संशोधन अब तक किए गए हैं। संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार बीएन राव थे जो अंतरराष्ट्रीय न्यायालय द हेग के स्थाई न्यायाधीश भी रह चुके थे।उनके निर्देशन में पूरी रूपरेखा तैयार होकर सारे कार्य हुए। संविधान के लेखन का संपूर्ण कार्य प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने किया। उन्होंने कोई फीस नहीं ली। बदले में उन्होंने हर पन्ने पर अपने हस्ताक्षर किये। संविधान लेखन में 254 निब पेन का प्रयोग किया गया। इसके लेखन कार्य में 2 वर्ष 11 महीने का समय लगा। संविधान की लंबाई 22 इंच व चौड़ाई 16 इंच है। संविधान पर प्रथम हस्ताक्षर तत्कालीन राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद ने किया तथा द्वितीय हस्ताक्षर तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने किये। संविधान को संसद की लाइब्रेरी में हिलियम गैस के चेंबर में सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने कहा कि भारत के भावी नागरिकों व विद्यालय के समस्त कर्मचारी से आशा ही नहीं उम्मीद की जाती है कि वे संवैधानिक नियमों का पालन करते हुए अपने अधिकार व कर्तव्यों की पूर्ण जानकारी रखेंगे तथा सदेव देशहित व समाज का ध्यान रखते हुए परिपालन करेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक राम रतन, संजीव श्रीवास्तव, आशा अवस्थी, रूपाली शर्मा, भावना साहू, अलका श्रीवास्तव, छात्र छात्राओं में वंतिका, समृद्धि, आयूष, अभिनव, राज मिश्रा, आशीष प्रिया आदि ने कार्यक्रम में सहभाग किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read