Homeरायबरेलीमिड—डे—मील में मीनू से निर्धारित दिन में नहीं मिल रहा बच्चों को...

मिड—डे—मील में मीनू से निर्धारित दिन में नहीं मिल रहा बच्चों को भोजन

मिड—डे—मील में मीनू से निर्धारित दिन में नहीं मिल रहा बच्चों को भोजन

पानीदार सब्जी खाने को मजबूर सरकारी विद्यालय के बच्चे
तेजस टूडे सं.
कोशिश जायसवाल
महराजगंज, रायबरेली। सरकारी विद्यालयों में बच्चों को स्कूली शिक्षा के प्रति आकर्षित करने, बच्चों के स्वास्थ्य सुधार हेतु अतिरिक्त पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही माध्यान्ह भोजन योजना का लाभ बच्चों को समुचित रूप से नहीं मिल पा रहा है। शिक्षकों के मनमाने रवैए के चलते मध्यान्ह भोजन योजना सिर्फ खानापूर्ति बनकर रह गई है।
बताते चलें कि योगी सरकार बच्चो को अच्छी शिक्षा व अच्छा भोजन मुहैया कराने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। वहीं सोमवार को कोटवा मदनिया गांव में स्थित कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन ना देने का मामला सामने आया है। कोटवा मदनिया गांव निवासी खुर्शीद आलम ने बताया कि मेरे तीन लड़के इसी स्कूल में पढ़ते हैं। इस स्कूल में बीते एक सप्ताह से अच्छा भोजन नहीं दिया जा रहा। रोटी देने के दिन चावल दिया जाता है। इसके अलावा पानीदार सब्जी खिलाई जाती है जिससे आए दिन बच्चों की तबियत खराब रहती है।
गांव निवासी अनुपम जायसवाल ने बताया कि विद्यालय के शिक्षकों की मनमानी से विद्यालय का मेन गेट हमेशा बंद रहा है और स्कूल में लगी टंकी हमेशा गंदी पड़ी रहती है जिससे आए दिन बच्चों का स्वास्थ खराब रहता है। मामले में जब प्रधानाचार्य शिव प्रसाद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह अवकाश पर हैं। इस समय विद्यालय की व्यवस्था मधुकर सिंह के हाथ में है मेरे समय में किसी प्रकार की गड़बड़ी को शिकायत नही है। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिली है पता किया तो आज 4 की जगह दो ही रसोइया आई थीं। 200 बच्चो के लिए समय पर रोटी बनाना संभव नहीं था, इसलिए चावल बना लिया लेकिन पानीदार सब्जी के मामले में इन्होंने बताया कि जांच कर कार्यवाही की जाएगी। जबकि यदि मौका मुआयना किया जाए तो अधिकांश विद्यालयों में एमडी एम की स्थिति बद से बदतर है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read