रमेश बने आम आदमी पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। जनपद निवासी रमेश कुमार पटेल को आम आदमी पार्टी ने पंचायत प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।
बताते चलें कि सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह की संस्तुति से पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने यह जिम्मेदारी उन्हें प्रदान किया और कहा कि रमेश कुमार पटेल इस जिम्मेदारी को निष्ठा ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए निभाने में सफल होंगे। यह जिम्मेदारी उन्हें पंचायत चुनाव को देखते हुए सौंपी गई है जिससे पंचायत चुनाव में पार्टी अच्छा प्रदर्शन कर वाराणसी में भी परचम लहराने में सफल हैं। वहीं रमेश कुमार पटेल ने बताया कि पार्टी ने उनके पार्टी के प्रति किए गए निष्ठा ईमानदारी के साथ कार्य को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौपी है। वहीं महासचिव बनाए जाने पर वाराणसी जिले के आम आदमी पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने उन्हें फोन द्वारा व उनके घर पहुंच कर बधाई दी और कहा कि आपके नेतृत्व में पूरा पूर्वांचल मजबूत होगा। जितेंद्र सिंह चौधरी ने बधाई देते हुए कहा कि आपका पार्टी के प्रति जो कार्य है वह बहुत ही सराहनीय है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









