हरहुआ ब्लॉक सभागार में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हरहुआ ब्लॉक सभागार में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

तेजस टूडे ब्यूरो
अतुल राय
वाराणसी। पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत शुक्रवार को हरहुआ ब्लॉक सभागार में महिला सशक्तिकरण पर आधारित सम्मेलन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर लोकमाता और पुण्यश्लोक के रुप में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने बाबा विश्वनाथ और सोमनाथ मंदिर की आधारशिला रखी थी। नारी समाज के सम्मान, स्वाभिमान, दबे कुचले लोगों के लिए वह एक आदर्श शासक थीं। जनकल्याण और शिक्षा के प्रति समर्पित होने के साथ साथ न्याय प्रेमी थी। वक्ताओं में अजगरा विधायक त्रिभुवन राम, भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुनीता सिंह, जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख हरहुआ विनोद उपाध्याय बब्बू, जिला संयोजक संजय सोनकर, अमित उपाध्याय, बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम आयोजक ब्लाक प्रमुख विनोद उपाध्याय ने अतिथियों का माल्यार्पण, बुके, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। उपस्थित महिलाओं का सम्मान अंगवस्त्र प्रदान कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामदेव वर्मा उप पूर्व मण्डल अध्यक्ष ने करते हुए नारी समाज के सम्मान व स्वाभिमान को बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में पंकज तिवारी, उमेश दत्त पाठक, अखंड सिंह, श्रीनिकेतन मिश्रा, गौतम सिंह, अंजनी पांडेय, मधुवन यादव, राजेश सिंह, राणा सिंह चौहान, रामप्रकाश दुबे, सुधीर सिंह पप्पू, संजय पटेल, राजनारायण पटेल, उदय प्रताप सिंह, खरपत्तू यादव, भगत यादव, आशीष राजभर, अजय मिश्रा, अरुणेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत रवि सिंह, एडीओ शैलेन्द्र सिंह, एडीओ रविप्रकाश सिंह सहित महिला संगठन की सैकड़ों महिलाएं व ग्रामीण शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशुतोष कुमार पांडेय ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA