महर्षि वाल्मीकि जयन्ती पर मंदिरों में हुआ रामायण पाठ
राघवेंद्र पाण्डेय
अमेठी। शासन के निर्देश तथा जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के आदेश के क्रम में आदि काव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी की जयन्ती जनपद में भव्य रूप में मनाई गई। इस अवसर जनपद में कई आयोजन किये गए। श्रीराम, हनुमान जी के मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन तथा माल्यार्पण के साथ ही रामायण का पाठ हुआ। बताते चलें कि महर्षि वाल्मीकि विश्व के आदि कवि हैं उन्होंने विश्व प्रसिद्ध कालजई कृति रामायण महाकाव्य की रचना श्री राम के जीवन काल में की। महर्षि वाल्मीकि विश्व के आदि कवि हैं जिनके द्वारा रचित रामायण विश्व के आदि ग्रंथ के रूप में आज भी पूज्यनीय है, जो व्यक्ति, समाज एवं राष्ट्रीय मूल्यों के निर्माण में वैश्विक स्तर पर मार्गदर्शन का आधार है। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण सामाजिक मूल्यों, मानव मूल्यों एवं राष्ट्र मूल्यों की स्थापना का आदर्श है। बाल्मीकि रामायण में निहित मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्र मूल्यों के व्यापक प्रचार- प्रसार व जन सामान्य को इससे जोड़ने के लिए महर्षि वाल्मीकि, श्री राम, हनुमान जी से संबंधित मंदिरों पर दीप प्रज्वलन, दीपदान के साथ साथ अनवरत 8 घंटे, 12 घंटे, 24 घंटे का वाल्मीकि रामायण का पाठ कराया गया है, जिसके क्रम में हनुमान मंदिर उल्टा गढ़ा माफी, श्री राम जानकी मंदिर सब्जी मंडी मुसाफिरखाना, श्री राम मंदिर इंडोगल्फ, हनुमानगढ़ी रामगंज भरतगंज थाना पीपरपुर, देवीपाटन मंदिर कस्बा अमेठी, हनुमानगढ़ी तिलोई सहित अन्य मंदिरों में बाल्मीकि रामायण का पाठ कराया गया। उक्त कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद के चयनित मंदिरों पर नोडल अधिकारियों को नामित कर ड्यूटी लगाई गई है तथा जनपद के प्रत्येक तहसीलों में चयनित मंदिरों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















