सड़क हादसों में रायबरेली निवासी मां-बेटी की हुई मौत, चार घायल
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में मां-बेटी की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अरकुना चौराहा के पास हुई सड़क दुर्घटना में रायबरेली जिले के सनेथू महराजगंज निवासी 45 वर्षीय कामिनी अपनी बेटी 23 वर्षीय शालिनी, 18 वर्षीय पारुल और पुत्र हरीश के साथ कार से अयोध्या दर्शन करने आ रही थीं। कार चालक मनीष चला रहा था। अरकुना के पास भोर में कार अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े डंफर से टकरा गई।
हादसे की सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां कामिनी और उनकी पुत्री शालिनी की मौत हो गई जबकि पारुल एवं हरीश का उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक के स्वजन भी जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं सहादगंज में एंबुलेंस एक डीसीएम से टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस सवार लखनऊ के इंदिरानगर निवासी अनुराग निगम, जौनपुर के बहरीपुर निवासी विशाल, सीतापुर के खैराबाद निवासी विक्रम घायल हो गए। सभी घायल एंबुलेंस कर्मी हैं जो गोरखपुर से मरीज को छोड़कर लखनऊ लौट रहे थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













