Homeश्रावस्तीपुलिस ने चलाया जन जागरुकता अभियान

पुलिस ने चलाया जन जागरुकता अभियान

पुलिस ने चलाया जन जागरुकता अभियान

तेजस टूडे ब्यूरो
एम. अहमद/नसीम अहमद
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के निर्देशन में नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में थाना एएचटी (एन्टी ह्युमन ट्रैफिकिंग) जनपद श्रावस्ती निरीक्षक मोहम्मद दानिश आजम मय टीम आ. देवेंद्र कुमार मौर्य महिला आरक्षी कंचन देवी व महिला आरक्षी सरला अवस्थी के साथ श्रम प्रवर्तन अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा तथा एनजीओ देहात इंडिया एनजीओ ग्रामीण बौद्ध सेवा कल्याण के साथ मय टीम के द्वारा बालको एवं किशोर श्रमिकों के अखिल भारतीय स्तर पर बचाव पुनर्वास अभियान छोटे बड़े प्रतिष्ठान, कारखाने, उद्योगों, दुकान, खदानों, ईट भट्टों, निर्माण स्थलों आदि क्षेत्र के निर्माण में बालश्रम/भिक्षावृत्ति, एक युद्ध नशे के विरुद्ध व बचपन बचाओ आन्दोलन के अंतर्गत थाना सिरसिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हेमपुर गुलरा बाजार तालबगौड़ा बाजार चिल्हरिया मोड कस्बा सिरसिया बेचई पुरवा इत्यादि स्थानो पर बालश्रम/बाल भिक्षावृत्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। श्रम विभाग द्वारा सेवा योजको के विरुद्ध निरीक्षण टिप्पणी जारी की गयी तथा समस्त सेवानियोजको को किसी भी दशा में 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों को काम पर न रखा जाए ऐसा करना दंडनीय अपराध है तथा आम जनमानस को इस संबंध में जागरूक किया गया तथा इमरजेंसी सहायता हेतु शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी इमरजेंसी सहायता टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 108, 112, 1076, 181 आदि के संबंध में जानकारी दी गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read