963144
जमुनहा, सिरसिया व हरिहरपुररानी विकास खण्डों में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की किशोरियों ने प्रतिभाग़ किया। कार्यक्रम का उद्देश्य मासिक धर्म के समय होने वाले तरह-तरह की बीमारियां से बचाव हेतु साथ ही साफ सफाई रखना एवं निसंकोच इन मुद्दों पर बात करने एवं अपने अधिकारों पर समझ बनाने के लिए किया गया। समग्र शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय ने किशोरियों को विस्तार रूप से जानकारी दिया। साथ ही जिला समानविका बालिका शिक्षा नीलम जी द्वारा किशोरियों को मासिक धर्म से संबंधित साफ सफाई रखना एवं किसी प्रकार की समस्याओं या बीमारियों में संलिपित होने के दौरान किस प्रकार से सहायता लेनी है, आदि विषयों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही प्रोजेक्ट समानविका एक्शन एड नई पहल गुलिस्ता जी ने बताया कि मासिक धर्म होना यह सौभाग्य है। ना होना यह बीमारी है। आज जो संसार चल रहा है, यह उसी की बुनियाद है। इस मौके पर शर्माए नहीं। अपने परिवारों में इन चीजों को लेकर के खुलकर बातें करें और किसी तरह की बीमारियों के होने से बचे। कार्यक्रम में एक्शन एड की तरफ से 140 किशोरियों और शिक्षिकाओं को सेनेटरी नैपकिन मुफ्त बांटी गई। ऐसे समय में साफ सफाई रखने की हिदायत दी गई। उपरोक्त कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ एक्शन एक्ट की टीम व प्रेरक को लेकर 140 लोग उपस्थित रहे।





