चोरी के ठेले एवं बैटरी के साथ एक गिरफ्तार
आशुतोष मिश्रा
मडुवाडीह, वाराणसी। स्थानीय थाना पुलिस ने मिली सूचना पर अभियुक्त आशीष कुमार उर्फ छोटू पुत्र अजय कुमार निवासी म०न० डी65/365 बौलिया लहरतारा थाना मंडुवाडीह वाराणसी को ब्लॉक रोड शिवदासपुर पोखरे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का एक ठेला एवं दो बैटरी बरामद किया गया।
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना मंडुवाडीह पुलिस द्वारा धारा 41, 411, 379 भा०द०वि० पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण उपनिरीक्षक मनोज कुमार चौकी प्रभारी लहरतारा थाना मंडुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी, हेड कांस्टेबल अजय राय (क्राइम टीम), हेड कांस्टेबल शत्रुघन सिंह (क्राइम टीम), कॉन्स्टेबल मिथलेश शाह आदि सम्मिलित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













