Homeझांसीविज्ञान समाज के लिये है, न कि समाज विज्ञान के लिए: प्रो....

विज्ञान समाज के लिये है, न कि समाज विज्ञान के लिए: प्रो. गिरीश चन्द्र

विज्ञान समाज के लिये है, न कि समाज विज्ञान के लिए: प्रो. गिरीश चन्द्र

बुंदेलखण्ड विवि में रसायन एवं पदार्थ विज्ञान पर अन्तरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस प्रारम्भ
मुकेश तिवारी
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के रसायन विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय रिसेंट एडवांसेज इन मैटेरियल एंड केमिकल साइंसेज विषय पर आयोजित कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद् के अध्यक्ष प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि विज्ञान समाज की उपयोगिता के लिए है ना कि विज्ञान के लिए समाज का उपयोग किया जाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि भारत में हमेशा विज्ञान को प्रकृति और संस्कृति दोनों के समन्वय के रूप में देखा जाता रहा है।

हमारा विज्ञान मानवीय जीवन की उत्कृष्टता पर तो विचार रखता है लेकिन प्रकृति की मौलिकता को भी महत्व देता है। कि वर्तमान समय में मनुष्य अपनी आवश्यकता से अधिक प्रकृति का दोहन कर रहा है। विज्ञान को भी अपने लिए एक रेखा सुनिश्चित करनी पड़ेगी। अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस की अध्यक्षता करते हुए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने देश विदेश से आए सभी अतिथियों का स्वागत किया. शिक्षकों एवं छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की वर्तमान समय कौशल विकास आधारित शिक्षा का है। हाल ही में माध्यम एवं लघु मंत्रालय द्वारा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को प्रथम क़िस्त के रूप में 50 लाख रूपए का अनुदान मिला है। साथ ही सरकार द्वारा इन्क्यूबेशन सेंटर के लिए भी अनुदान प्रदान किया गया है। निश्चित ही इस प्रकार की सहायता से विवि परिसर में शोध और नवाचार का माहौल बनेगा। कुलपति ने कहा कि बुंदेलखंड विवि डीआरडीई, ग्वालियर एवं इंडोनेशिया और मलेशिया के साथ संयुक्त रूप से शोध एवं एम्ओयु पर कार्य करने की पहेल कर रहा है।

शीघ्र ही इस सम्बन्ध में प्रस्ताव प्रस्तुत किया जायेगा। कार्यक्रम के विशिस्ट अतिथि डीआरडीई, ग्वालियर के निदेशक एमएम परिदा ने कहा की भारत सरकार के सभी उपक्रम छात्रों की सहायता के लिए सदेव तैयार है। आज भारत सरकार अनेक सैन्य उपकरण निर्यात कर रहा है। इससे ये साबित होता है हम पदार्थ एवं रसायन विज्ञानं में वैश्विक स्तर पर बेहतर कार्य कर रहे हैं। इसके पहले अधिष्ठाता विज्ञानं प्रो आरके सैनी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। संयोजक डॉ रेखा लगरखा ने विषय के प्रस्तावना प्रस्तुत की। आभार समन्वयक रसायन विभाग डॉ चित्र गुप्ता ने दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अंकिता जैस्मिन लाल ने किया। दुसरे सत्र में मलेशिया विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ युसरी युसूफ और इंडोनेशियाई विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ इदरल ने व्याख्यान दिया. इसके बाद आईआईटीदिल्ली के प्रो. भुवनेश गुप्ता ने पदार्थ विज्ञान पर विचार रखे। संस्कृतिक संध्या में छात्रों द्वारा अँधा युग नाटक का मंचन किया गया। इस अवसर पर कुलसचिव विनय सिंह, वित्त अधिकारी वासी मोहम्मद, डॉ कमलेश बिल्गयियाँ, डॉ दत्त, डा. गौरी खंवालकर, डॉ धीरेंद्र शर्मा, डॉ प्रकाश चंद्र, डॉ ममता सिंह, डॉ अंजू गुप्ता, डॉ संतोष पाण्डेय, डॉ राजेश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

ADD From Durga City Hospital And Trauma Center With Neuro ICU And Critical Care Naiganj, Prayagraj Main Road, Jaunpur Hearty congratulations and best wishes on the auspicious occasion of Dhanteras and Deepawali.

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read