JAUNPUR NEWS : पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने मुख्यमन्त्री को भेजा ज्ञापन
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ द्वारा शिक्षकों की बहुप्रतीक्षित मांगों, प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति स्थानांतरण समायोजन पुरानी पेंशन की बहाली ग्रेड पे 4600 एवं 4800 पर न्यूनतम मूल वेतन मान 17140 एवं 18150 कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था, शिक्षा मित्र एवं अनुदेशकों के लिए जो अर्हता रखते हैं, उन्हें सहायक अध्यापक पद पर समायोजित करने और जो अर्हता नहीं रखते उन्हें न्यूनतम 40,000 प्रतिमाह मानदेय दिए जाने संबंधी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन बीआरसी सुइथाकला पर खंड शिक्षा अधिकारी राजेश वैश्य को जिलाध्यक्ष डॉ अतुल प्रकाश यादव के नेतृत्व में ब्लॉक इकाई सुइथाकला द्वारा सौंपा गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि सरकार को हमारी मांगों को मानना ही पड़ेगा, अन्यथा हम लोग धारा 144 एवं एस्मा को नजरअंदाज करते हुए हर तरह का आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर दुष्यंत मिश्रा, शिव कुमार सरोज, उग्रसेन सिंह, सरोज सिंह, डॉ रणंजय सिंह, अरविंद यादव, पारसनाथ यादव, जयसिंह यादव, बृजेश सिंह, श्रीकांत शर्मा, राम लवट आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













