HomeVaranasiसर कुचकर वृद्ध की हुई हत्या

सर कुचकर वृद्ध की हुई हत्या

सर कुचकर वृद्ध की हुई हत्या

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
बड़ागांव, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के पुआरी कला गांव में 65 वर्षीय वृद्ध रामकुंवर पटेल की सर कुचकर हुई हत्या। जानकारी के अनुसार रामकुंवर पटेल बनारस बीट्स में नौकरी करते थे। रिटायर होने के बाद घर से दो सौ मीटर की दूरी पर सड़क के किनारे पाही पर दो दुकान बनवाकर उसके पीछे एक रूम व एक टीन सेड बरामदा बनवाकर पत्नी के साथ रहते हैं। बीती रात अज्ञात लोगों द्वारा सर के बाएं तरफ पर किसी वजनी चीज से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। मौके से किसी भी तरह की कोई लूटपाट की सूचना नहीं है। बीती रात रामकुंवर पटेल टीन सेट बरामदे में चौकी पर सोए थे। पत्नी बगल के रूम के अंदर सोई थी। रामकुंवर जहां सोते हैं, वहां बराबर एक बल्ब जलता रहता है लेकिन वह बल्ब भी मौके से गायब था। सोमवार की सुबह जब रामकुवंर की बहू राधिका देवी पत्नी आनंद कुमार जब सुबह भैंस को चारा देने आई तो चौकी पर बिखरा खून देखकर चिल्लाते हुए भागकर घर के लोगों को सूचना दी परिजन मौके पर पहुंचे तो देखें की रामकुंवर पटेल की मौत हो चुकी है परिजनों ने इसकी सूचना पीआरबी 112 को दी पीआरबी की सूचना पर बड़ागांव इंस्पेक्टर अतुल सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन करने लगे।
इस दौरान एसीपी गोमती जोन प्रमोद कुमार व डीसीपी आकाश पटेल मौके पर फॉरेंसिक टीम ने डॉग स्क्वाट भी पहुंचकर छानबीन किया। डाग घटनास्थल से निकलकर गांव के बाहर नहर के किनारे तक गया हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गांव के लोगों के अनुसार रामकुंवर बेहद मिलनसार और सीधे साधे थे। उनके गांव में किसी भी तरह की किसी का विवाद नहीं था। इसके बाद भी हत्या का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। रामकुंवर पटेल के तीन पुत्र हैं जिस पर संतोष पटेल पीओपी का काम करते हैं। आनंद वर्मा होम्योपैथिक डॉक्टर हैं। तीसरा सुभाष पटेल गुजरात में रहते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read