भारतीय स्टेट बैंक शाखा पहरेमऊ में शिविर आयोजित
तेजस टूडे सं.
कोशिश जायसवाल
महराजगंज/रायबरेली। भारतीय स्टेट बैंक शाखा पहरेमऊ द्वारा खैरहना में कैंप का आयोजन कर लोगों को लाभपरक योजनाओं की जानकारी दी गई व आधा सैकड़ा लोगों के नये खाते खोले गये।
सोमवार को एसबीआई पहरेमऊ के शाखा प्रबंधक क्षितिज चौधरी द्वारा खैरहना में आयोजित कैंप में शाखा प्रबंधक श्री चौधरी ने जहां उपभोक्ताओं को जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, जन धन योजना, कृषि लोन सहित विभिन्न योजनाओं और उससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि बैंक इन सरकारी योजनाओं का लाभ सरल कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आसानी से लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से किसी भी समस्या के समाधान के लिए उनसे संपर्क करने पर समस्या के समाधान की बात कही। कैंप में आए वित्तीय समावेशन मैनेजर कमल प्रसाद ने लोगों को म्यूचुअल फंड सहित अन्य योजनाओं में निवेश कर लाभ लेने की बात कही। एग्रीकल्चर मैनेजर चंदन निर्मल ने किसानों को पशु पालन, मत्स्य पालन, किसान क्रेडिट कार्ड आदि योजना सहित अन्य किसान भलाई स्कीम से अवगत कराया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि राजू, बैंक रिकवरी एजेंट अनुराग मिश्रा, योगेन्द्र यादव, ग्राहक सत्तार अली, अरमान, अब्बास, अख्तर मदीना, शाहजहां सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






