Homeश्रावस्तीस्वतंत्रता दिवस पर बंद रहेगी मादक पदार्थ की बिक्री: डीएम

स्वतंत्रता दिवस पर बंद रहेगी मादक पदार्थ की बिक्री: डीएम

स्वतंत्रता दिवस पर बंद रहेगी मादक पदार्थ की बिक्री: डीएम

एम अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने निर्देशानुसार आबकारी अधिनियम के खण्ड-1, भाग-2, अनुभाग-5 के नियम-13 (क) (3) में प्रावधानानुसार जनपद की फुटकर एवं थोक ब्रिकी की समस्त आबकारी दुकानें यथा-देशी शराब, विदेशी मदिरा, बियर तथा भांग की दुकानें 15 अगस्त के अवसर पर पूर्णतया बन्द रहेगी। बंदी के फलस्वरूप अनुज्ञापियों को कोई प्रतिफल देय नहीं होगा। जिलाधिकारी ने उक्त आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने हेतु जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया है। इस सम्बन्ध में उन्होने पुलिस अधीक्षक से भी अपेक्षा की है कि उक्त अवधि में आबकारी दुकानों की बंदी का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के लिए अपने स्तर से भी समस्त थानाध्यक्षों को भी निर्देशित करें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read