वृद्धजनों के जीवन में नया सवेरा ला रहे वृद्धाश्रम
एम अहमद
श्रावस्ती। जनपद में संचालित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को मिलने वाले लाभ में 150 वृद्धजन की क्षमता निःशुल्क आवास, भोजन, वस्त्र, औषधि, वृद्धावस्था पेंशन की दी जा रही सुविधा बुजुर्गों के लिए हेल्पलाइन ‘एल्डर लाइन’ 14567 सेवा भी शुरू की गई। देश में बुजुर्गों की बढ़ती संख्या को देख राज्य सरकार उनसे जुड़ी सुविधाओं को बढ़ाने में तेजी से लगी है। उसके तहत प्रदेश में वृद्धाश्रम खोले गए हैं। स्वैच्छिक संस्थाओं के माध्यम से पीपीपी मॉडल पर संचालित वृद्धाश्रम में प्रति वृद्ध संवासी हेतु निःशुल्क आवास, भोजन, वस्त्र, औषधि, मनोरंजन, पर्सनल केयर की सामग्री की पूर्ण सुविधा प्रदान की जा रही है। इन वृद्धाश्रमों में वृद्धजनों हेतु शुद्ध पेय जल (आरओ) की व्यवस्था है। ऐसे वृद्धजन जो रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों आदि से जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, पुलिस व जिला समाज कल्याण अधिकारी के संपर्क में आते हैं, के पास रहने, खाने की व्यवस्था नहीं है और संसद, विधायक व अन्य किसी जनप्रतिनिधि द्वारा जरूरतमंद वृद्ध के प्रवेश के सम्बन्ध में संस्तुति की जाती है तो ऐसे मामलों में जिलाधिकारी की सहमति से जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा वृद्धाश्रम मे रखे जाने की अनुमति दी जाएगी। जनपद के वृद्धाश्रम में वृद्धजनों की देखभाल एवं सभी आवश्यक सुविधाओं के अनुश्रवण के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित की गई जिसमें भरण पोषण अधिकारी के रूप में समाज कल्याण अधिकारी द्वारा निराश्रित वृद्धजनों को चिन्हित कर वृद्धाश्रमों में उनकी समुचित देखभाल की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










