Homeश्रावस्तीवृद्ध दिवस पर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

वृद्ध दिवस पर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

वृद्ध दिवस पर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

एम अहमद
श्रावस्ती। हर वर्ष 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाया जाता है। इस दिन का महत्व यह है कि हम समाज में वृद्ध लोगों के साथ उनका सम्मान करें और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए उनका सहयोग करें वृद्ध लोगों के साथ होने वाले भेदभाव और समाज में उनके द्वारा अनुभव किए जाने वाले अन्याय को दूर करने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस का प्रमुख उद्देश्य है वृद्धो का सम्मान उनके देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाना इस दिन के माध्यम से समाज को यह याद दिलाया जाता है कि वृद्ध व्यक्ति हमारे समाज का एक विशेष हिस्सा है और उनका सम्मान करना चाहिए हमें न सिर्फ अपने घर के बुजुर्ग को बल्कि समाज में जितने भी सीनियर सिटीजन है। सभी का आदर और उनके योगदान के लिए सम्मान देना चाहिए इसी सम्मान को देने के लिए आज श्रावस्ती के वृद्ध आश्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्ध जन्म दिवस का आयोजन किया गया जिसमें आश्रम में सभी वृद्ध जनों को अंग वस्त्र देकर उनका सम्मान किया गया।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद में संचालित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को मिलने वाले लाभ में 150 वृद्धजन की क्षमता निःशुल्क आवास, भोजन, वस्त्र, औषधि, वृद्धावस्था पेंशन की दी जा रही सुविधा, साथ में बुजुर्गों के लिए हेल्पलाइन ‘एल्डर लाइन’ 14567 सेवा भी शुरू की गई। देश में बुजुर्गों की बढ़ती संख्या को देख राज्य सरकार ने उनसे जुड़ी सुविधाओं को बढ़ाने में तेजी से लगी हुई है। उसके तहत प्रदेश में वृद्धाश्रम खोले गए हैं। स्वैच्छिक संस्थाओं के माध्यम से पीपीपी मॉडल पर संचालित वृद्धाश्रम में प्रति वृद्ध संवासी हेतु निःशुल्क आवास, भोजन, वस्त्र, औषधि, मनोरंजन, पर्सनल केयर की सामग्री की पूर्ण सुविधा प्रदान की जा रही है। इन वृद्धाश्रमों में वृद्धजनों हेतु शुद्ध पेय जल (आरओ) की व्यवस्था है। ऐसे वृद्धजन, जो रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों आदि से जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, पुलिस व जिला समाज कल्याण अधिकारी के संपर्क में आते हैं जिनके पास रहने, खाने की व्यवस्था नहीं है और संसद, विधायक सहित अन्य किसी जनप्रतिनिधि द्वारा जरूरतमंद वृद्ध के प्रवेश के सम्बन्ध में संस्तुति की जाती है तो ऐसे मामलों में जिलाधिकारी की सहमति से जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा वृद्धाश्रम मे रखे जाने की अनुमति दी जाएगी।
भारत सरकार के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग द्वारा ‘एल्डर लाइन’ 14567 सेवा शुरू की है। इस हेल्पलाइन का उद्देश्य निराश्रित वृद्ध व्यक्तियों को जानकारी, सहायता, कानूनी मार्गदर्शन एवं भावनात्मक सहयोग प्रदान करना है। एल्डरलाईन के माध्यम से निराश्रित वृद्धजनों को वृद्धाश्रम में आश्रय प्रदान करना है। यह सक्रिय रूप से वृद्ध व्यक्तियों से संबंधित संकट का जवाब दे रही है। उत्तर प्रदेश में वर्तमान में 75 वृद्धाश्रम हैं। हर जिले में एक वृद्धाश्रम खोले गए हैं और इनमें 1,225 बुजुर्गों के रहने की सुविधा है। ये पुरुष और महिला वृद्धों को समायोजित करते हैं, उन्हें आवश्यक सुविधाएं और देखभाल प्रदान करते हैं। जनपद के वृद्धाश्रम में वृद्धजनों की देखभाल एवं सभी आवश्यक सुविधाओं के अनुश्रवण के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है जिसमें भरण पोषण अधिकारी के रूप में समाज कल्याण अधिकारी द्वारा निराश्रित वृद्धजनों को चिन्हित कर वृद्धाश्रमों में उनकी समुचित देखभाल की जा रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ अमरनाथ यति, सीएचसी अधीक्षक भिनगा डा. रोहित कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read